फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फ्रेशर्स पार्टी में झूमा युवा मन

फ्रेशर्स पार्टी में झूमा युवा मन

Sun, 16 Sep 2018 02:48 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
फ्रेशर्स पार्टी में झूमा युवा मन
फोटो- कैप्शन- फ्रेशर्स पार्टी में थिरकतीं छात्राएं
विज्ञापन

कैप्शन- जमकर चला सेल्फी का दौर
कैप्शन- इनके सिर सजा ताज

हेडिंग : विभूति, निशा, याशिका और गुलशन रहे मिस्टर व मिस फ्रेशर

-महिला महाविद्यालय में सभी विभागों में हुई फ्रेशर्स पार्टी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय में सभी विभागों में नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में फिल्मी गीतों पर सीनियर्स और जूनियर मिलकर झूमे। वहीं, किसी ने अपनी आवाज का जादू चलाया तो किसी ने मिमिक्री से खूब हंसाया।
फ्रेशर्स पार्टी का शुभारंभ सभी विभागों में सीनियर्स ने जूनियर्स से मजेदार टास्क करवाकर किया। बीकॉम विभाग में जहां पार्टी में डीजे की बीट पर युवतियां थिरकती नजर आईं तो बीएससी नॉन मेडिकल विभाग में डीजे की बीट से बीट मिलाकर जूनिसर्य ने फैशन का है ये जलवा... गाने की धुन पर रॉकिंग रैंपवॉक करके अपने स्टाइल और अदाओं से सबको दीवाना बनाया।
विज्ञापन

बीकॉम विभाग में विभूति को मिस फ्रेशर, निकिता को मिस टैलेंटेड और सीमा को मिस इवनिंग के खिताब से नवाजा गया। वहीं, बीएससी नॉन मेडिकल में म्यूजिकल चेयर गेम में 20 प्रतिभागियों को हराकर महिमा ने बाजी मारी। इसके अलावा मैथ आनर्स विभाग में निशा को मिस फ्रेशर का ताज पहनाया गया। सिमरन सेल्फी क्वीन और ज्योति को बेस्ट डांसिंग क्वीन का खिताब मिला। पार्टी में सीनियर्स ने जूनियर्स छात्राओं ने पेपर गेम, म्यूजिक्ल चेयर, गुब्बारे फुलाना, रैंपवॉक और सोलो डांस जैसे टास्क करवाएं। बीएससी विभाग में पार्टी की शुरुआत कीर्ति और शिखा के सोलो डांस के साथ हुई। जिसके बाद रचना ने घूमर... पर बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। वहीं, फरहा ने रीमिक्स गानों पर फ्यूजन क्रिएट करते हुए डांस प्रस्तुति दी। बीकॉम विभाग में दीक्षा ने एकरिंग करते हुए अपने शायराना अंदाज में शेर-ओ-शायरी का दौर चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
जूनियर्स-सीनियर्स ने जमकर की मस्ती
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एमडीयू के केमेस्ट्री विभाग में शनिवार को सीनियर्स ने अपने जूनियर्स को फ्रेशर्स पार्टी दी। पार्टी में एकरिंग भावना और सविता ने की। फ्रेशर्स पार्टी में जूनियर और सीनियर्स विद्यार्थियों को एक-दूसरे के साथ घुलने-मिलने का मौका मिला। केमेस्ट्री विभाग में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत में आयोजित इस फ्रेशर्स पार्टी की शुरुआत राहुल, अनिल और ममता ने सोलो डांस से की। वहीं, सान्या ने हरियाणवी सोलो डांस की बेहतरीन प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा दिखाई। राहुल ने ब्ल्यू आइज... गाने पर हिप-हॉप डांस किया तो मन्जीत ने गोविंदा स्टाइल में चलो इश्क लड़ाएं... गाने पर डांस करके सबकी तालियां बटोरीं। अनिल ने पंजाबी, हरियाणवी और बॉलीवुड रिमिक्स गानों पर प्रस्तुति दी। जूनियर छात्रा याशिका ने बरसो रे मेघा-मेघा...गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। इसी क्रम में भानू, उमेश, मंजीत, संगीता, विक्रम ने शेर-ओ-शायरी का दौर चलाया।
---
इनके सिर सजा ताज
मिस फ्रेशर : याशिका
मिस्टर फ्रेशर : गुलशन
स्टार ऑफ द डे : ममता
मिस इंवनिंग : वसुधा
मिस्टर इंवनिंग : राहुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed