फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जेल में आयोजित कार्यक्रम में राम रहीम ने सुनाए दो भजन, बंदियों के लिए भंड़ारे का भी किया था आयोजन

जेल में आयोजित कार्यक्रम में राम रहीम ने सुनाए दो भजन, बंदियों के लिए भंड़ारे का भी किया था आयोजन

Sat, 02 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
जेल में आयोजित कार्यक्रम में राम रहीम ने सुनाए दो भजन, बंदियों के लिए भंड़ारे का भी किया था आयोजन
राम रहीम फाइल नंबर-दो
विज्ञापन

फोटो परिचय
आरओएच- 105
मीडियाकर्मियों को जानकारी देता पैरोल पर आया किशन शर्मा
-----------------------------------

दुष्कर्मी गुरमीत ने कैदियों को सुनाए थे दो भजन, भंडारा भी कराया था
- जेल से पंद्रह दिन के पैरोल पर आए रोहतक निवासी कलाकार ने दी जानकारी
- कलाकार का दावा- भजन सुनाते समय रामरहीम की आंखों में झलक रहा था दर्द
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे दुष्कर्मी रामरहीम ने करीब डेढ़ माह पूर्व जेल में बंद कलाकारों के एक कार्यक्रम के दौरान कैदियों को अपने दो भजन सुनाए थे। इस दौरान उसकी आंखों के भी दर्द छलक उठा था। इससे पूर्व बंदियों के लिए जेल में भंडारा भी लगाया था। सुनारिया जेल से पैरोल पर बाहर आए दुष्कर्म के दोषी रोहतक निवासी किशन शर्मा ने मीडिया को यह जानकारी दी।
रोहतक के पाडा मोहल्ला निवासी किशन शर्मा ने बताया कि 23 जुलाई 2017 को उस पर शहर की एक युवती ने रेप का आरोप लगाया था। कोर्ट ने 28 अगस्त 2011 को उसे रेप के मामले में दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। फिलहाल वह सुनारिया जेल में बंद है। वह देहाती कलाकार भी है। उसने कई देहाती गाने व भजन अपने बनाए गए यू-ट्यूब चैनल पर डाले हैं।
विज्ञापन

जेल से वह पंद्रह दिन पूर्व ही पैरोल पर छूटा था। शुक्रवार को उसके पैरोल का अंतिम दिन था। जेल जाने से पूर्व मीडियाकर्मियों से बात करते हुए किशन शर्मा ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व जेल में बंद कलाकारों के बीच गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें रामरहीम ने भी भाग लेने की इच्छा जाहिर की थी। जेल प्रशासन की मंजूरी के बाद रामरहीम ने अपने गुरू को समर्पित दो भजन एक तीन मिनट जबकि दूसरा करीब पांच मिनट का सुनाया था। भजन सुनाते समय रामरहीम की आंखों में दर्द था। राम रहीम का कहना था कि इंसान गलतियों का पुतला है। मैंने इतनी बड़ी गलती नहीं की थी, जिसनी मुझ पर थोपी गई है। जेल में बंद कलाकारों की भी रामरहीम ने हौसला अफजाई किया था। किशन ने बताया कि रामरहीम को अभी भी बिल्कुल अलग बैरक में रखा जाता है, हालांकि पांच अन्य कैदी भी उनके साथ रहते हैं। जेल में रामरहीम को वीआईपी सुविधा देने की बात से इनकार किया। रामरहीम की दिनचर्या अन्य बंदियों की तरह ही होती है। इस संबंध में जेल के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया मगर बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पब्लिक से बातें शेयर करना चाहता है रामरहीम
किशन ने दावा किया उसकी सिर्फ कार्यक्रम के दौरान ही रामरहीम से मुलाकात हुई थी। रामरहीम ने कहा था कि वह लोगों ने अपनी बात शेयर करना चाहता है। बताया कि अब जेल में बंद करीब चालीस प्रतिशत बंदी रामरहीम को पसंद करते हैं। जबकि बाकी राम रहीम का विरोध करते हैं।

रामरहीम ने किया था जेल में भंडारा
किशन शर्मा ने दावा किया कि दो माह पूर्व ही रामरहीम ने जेल में भंडारे का आयोजन किया था। जिसमें बंदियों को देशी घी से निर्मित पूड़ी, हलवा, सब्जी आदि दिए गए थे। हालांकि खाना खिलवाने में राम रहीम शामिल नहीं था।


यू-ट्यूब चैनल से जो भी पैसा आएगा अनाथ बच्चों को दूंगा
किशन शर्मा ने दावा किया कि पारिवारिक रंजिश के चलते उसे रेप के केस में फंसाया गया। वह निर्दोष है। उसने कहा कि पैरोल पर आने के बाद उसने जेल में किस तरह से जीवन व्यतीत किया जाता है तथा भजन संबंधी कई वीडियो अपने यू-ट्यूब चैनल पर डाले हैं। चैनल से प्राप्त होने वाले रुपयों को अनाथ व गरीब बच्चों को दिया जाएगा। अब वह पूरा जीवन गरीब बच्चों की सेवा में ही लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed