फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आयकर

आयकर

Sun, 13 Jan 2019 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
आयकर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। आयकर विभाग की टीम 48 घंटे पार्वती इंटरप्राइजेज के संचालक कृष्ण हुड्डा के घर पर डेरा जमाए हुए हैं। छापेमारी के दौरान हुड्डा शहर से बाहर थे। ऐसे में शनिवार को आयकर विभाग की टीम कृष्ण हुड्डा को रोहतक लेकर आई। इसके बाद से उनसे पूछताछ जारी है। आयकर विभाग ने कार्रवाई के दौरान कृष्ण हुड्डा और पार्वती इंटरप्राइजेज के जुड़े खातों को भी सील कर दिया है।
शुक्रवार की सुबह सात बजे से आयकर विभाग की दिल्ली, पंचकूला और गुरुग्राम की टीमों का छापा जारी है। एक ही वक्त पर पार्वती इंटरप्राइजेज के संचालक कृष्ण हुड्डा के सेक्टर-3 के मकान संख्या 1253, सेक्टर-4 स्थित निरंकारी भवन पास मुख्य मार्ग पर उनकी वर्कशॉप और शीला बाइपास के पास जसबीर कॉलोनी स्थित उनके दफ्तर पर छापा मारा गया था। वर्कशॉप और दफ्तर पर शनिवार की शाम 4:30 बजे तक छापेमारी चली, जिसके बाद आयकर की टीम ने मकान संख्या 1253 सेक्टर-3 पर डेरा डाल दिया। पूछताछ में कृष्ण हुड्डा के पंचकूला में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें शाम को छह बजे आयकर की टीम पंचकूला से लेकर रोहतक पहुंची। सूत्रों की मानें तो रोहतक शहर के साथ ही हरियाणा की कई बड़ी मछलियां आयकर विभाग के निशाने पर हैं। इन पर आरोप है कि नोटिस देने के बावजूद ये आयकर विभाग को जवाब नहीं दे रहे थे, जिसके बाद छापे की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


शहर के सफाई के ठेकों पर नगर निगम अधिकारी से भी पूछताछ
शनिवार को चर्चा रही कि पार्वती इंटरप्राइजेज को दिए गए ठेकों को लेकर एक नगर निगम अधिकारी को बुलाकर भी पूछताछ की गई। उसने ब्योरा मांगा गया कि रोहतक शहर की सफाई में प्रतिदिन कितना खर्च आता है और किन कामों का ठेका पार्वती इंटरप्राइजेज को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed