{"_id":"59a724174f1c1beb278b492a","slug":"131504125975-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक से कहां गई हनीप्रीत, अभी तक नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक से कहां गई हनीप्रीत, अभी तक नहीं लगा सुराग
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दोषी करार दिए जाने के बाद राम रहीम के साथ रोहतक जेल तक आई उसकी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत का कोई सुराग नहीं लगा है। राम रहीम के साथ रोहतक में नजर आने के बाद से वह न तो डेरे में मिली है और न ही डेरा प्रमुख के परिजनों के साथ दिखाई दी। चर्चा थी कि वह जेल से आने के आर्य नगर में किसी अनुयायी के घर पर रुकी थी। इसके बाद हनीप्रीत कहां गई, किसी को भी नहीं पता। राम रहीम दोषी करार दिए जाने के बाद रोहतक जेल में लाया गया था। उसके साथ हेलिकॉप्टर में उसकी गोद ली बेटी हनीप्रीत भी थी। वह राम रहीम के जेल जाने तक उसके साथ रही थी। चर्चा हुई थी कि हनीप्रीत जेल के अंदर भी गई थी। हालांकि पुलिस ने दावा किया था कि हनीप्रीत को पहले ही वापस भेज दिया गया था। वहीं, पुलिस को अभी तक डेरे के अनुयायी संजय चावला के बारे में भी सुराग नहीं लगा है। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। बता देें कि अनुयायी संजय के घर के सामने से एक बैग में पेट्रोल से भरी हुई पांच बोतल बरामद हुई थी। पुलिस ने आशंका जाहिर की थी कि पेट्रोल का दुरुपयोग करने का प्रयास किया जाना था। इसी संबंध में पुलिस को संजय से पूछताछ करनी है। चर्चा यह भी रही थी कि आर्य नगर में संजय चावला के घर पर ही हनीप्रीत रुकी थी। आर्य नगर चौकी के कार्यवाहक इंचार्ज एसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस कई बार संजय के घर जा चुकी है। उसकी रिश्तेदारी में भी पता लगाया जा रहा है।