फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जीएसटी के बारे में न सरकार को पता नहीं ही जनता को समझा पा रही : राव

जीएसटी के बारे में न सरकार को पता नहीं ही जनता को समझा पा रही : राव

Sun, 16 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी के बारे में न सरकार को पता नहीं ही जनता को समझा पा रही : राव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
कांग्रेस कमेटी के महासचिव चिरंजीव राव ने जीएसटी बिल को लेकर रविवार को कटला बाजार के व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान चिरंजीव राव ने कहा कि जिस तरह से आनन-फानन में जीएसटी को लागू किया जा रहा है। यह न तो सरकार की समझ में आ रहा है और न ही सरकार जनता को समझा पा रही है। यह जल्दबाजी में लिया गया फरमान है। इससे अफसरशाही हावी होगी और अव्यवस्था बढ़ेगी। इसी कड़ी में जल्द ही पूरे देश के व्यापारी राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि आए दिन कोई न कोई जनविरोधी नीतियों को देश में लागू किया जा रहा है। जब हमारी कांग्रेस सरकार जीएसटी को लागू कर रही थी तो सिर्फ 14 प्रतिशत टैक्स के साथ लागू कर रही थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे 28 प्रतिशत टैक्स के साथ लागू किया है। वहीं खाद-बीज पर बहुत अधिक टैक्स लगेगा। किसानों को मार्केट फीस और जीएसटी टैक्स भी देना होगा। इस तरह से किसानों को दोहरी मार लग रही है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि व्यापारियों को साल में 37 बार व महीने में तीन बार रिटर्न टैक्स फार्म भरना पड़ेगा, जबकि एक बार जो भर दिया उसमें बदलाव नहीं कर सकते, ऊपर से सजा का प्रावधान भी है। पुलिस व्यवस्था पर बोलते हुए राव ने कहा कि रेवाड़ी में आए दिन हत्या, डकैती, चोरी, महिलाओं पर अत्याचार आदि के मामले सामने आ रहे हैं। जबकि पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। बाजार में भी आए दिन चोरों द्वारा ताले तोड़कर हाथ साफ किया जा रहा है। लेकिन आज तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। चिरंजीव ने कहा कि बाजार में जो सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, वो भी खराब पडे़ हैं। इन सभी बातों को लेकर व्यापारियों में सरकार के खिलाफ रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed