{"_id":"5952a9d84f1c1bcb058b45e3","slug":"131498589656-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग स्कवायड़ ने लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग स्कवायड़ ने लिए सैंपल
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
शहर के दौलतपुर मार्ग पर चल रही दूध से बने प्रोडक्ट की दुकान पर मंगलवार को एक बार फिर सीएम फ्लाइंग ने छापामार कार्रवाई करते हुए पनीर के सैंपल लिए हैं। खास बात यह है कि 29 मार्च को भी सीएम फ्लाइंग की टीम ने इसी दुकान से सैंपल लिए थे। हालांकि चर्चा यह है कि पहले वाली रिपोर्ट में सैंपल फैल आए हैं। लेकिन सैंपल की रिपोर्ट अभी तक अधिकारिक तौर पर नहीं आ पाई है। सीएम फ्लाइंग ने एक बार फिर मंगलवार को जब मौके पर दस्तक दी तो श्री राम पनीर भंडार का संचालक प्रमोद कुमार दुकान छोड़कर भागने में कामयाब हो गया। छापे के दौरान दुकान से 70 किलोग्राम पनीर और लोहारी राघो के राम प्रकाश से 15 किलोग्राम मावा मिला है। कार्रवाई को अंजाम देने के दौरान डिस्ट्रीक फूड असिस्टेंट इंस्पेक्टर नसीब सिंह, सीएम फ्लाइंग से एसआई रमेश कुमार, एएसआई कर्मवीर सिंह, एसएमओ डॉ. परमजीत सिंह और एएसआई फूल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे। टीम में शामिल खुफिया विभाग के कर्मियों का कहना था कि उन्हें सूचना मिली थी कि दौलतपुर रोड पर निम्न स्तर के पनीर को तैयार कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसे में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वहीं जैसे ही टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे, उसके बाद शहर में दुग्ध पदार्थों के कारोबार से जुड़े दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानों के शटर बंद कर इधर उधर हो गए। फिलहाल टीम ने श्री राम पनीर भंडार से पनीर और दुकान पर क्रीम बेचने के लिए लोहारी राघो निवासी राम प्रकाश के द्वारा लाए गए मावा का सैंपल लेकर लैब में भिजवा दिया है। उधर, शहर के लोगों में इस बात की चर्चा है कि क्या सैंपल भरने मात्र से ही कार्रवाई पूरी हो जाती है? सैंपल लेने के बाद उसी रुटीन में दुकानदार अपना सामान बेचकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करता रहता है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि सरकार को खाद्य सुरक्षा कानून में बदलाव करते हुए इस प्रक्रिया को और जटिल बनाना चाहिए ताकि मिलावटखोर लोगों की सेहत से खिलवाड़ न कर सकें।