फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मिशन एडमिशन : सीटों से तीन गुना ज्यादा आए आवेदन

मिशन एडमिशन : सीटों से तीन गुना ज्यादा आए आवेदन

Wed, 28 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
मिशन एडमिशन : सीटों से तीन गुना ज्यादा आए आवेदन
मिशन एडमिशन : सीटों से तीन गुना ज्यादा आए आवेदन
विज्ञापन

भिवानी। शहर के वैश्य महाविद्यालय व आदर्श महिला महाविद्यालय दोनों में बीए, बीकॉम व बीएससी में दाखिले के लिए जबरदस्त मारामारी है। मारामारी का आलम यह है कि आदर्श महिला कॉलेज में बीए, बीकॉम व बीएससी की कुल सीट 680 हैं और आवेदन आए हैं 2158। यानी, सीटों की संख्या से तीन गुना से ज्यादा। यही हाल वैश्य कॉलेज का है। इस बार नई बात यह सामने आई कि सेल्फ फाइनेंस स्कीम में एडमिशन को लेकर स्टूडेंट्स ने रुचि नहीं दिखाई।

आदर्श महिला कॉलेज में एडमिशन की चाह रखने वाली लड़कियों को इस बार जबरदस्त प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ेगा। बीएससी नान मेडिकल में 40 सीट हैं और 501 आवेदन आए हैं। बीकॉम में 40 सीटों के लिए 343 छात्राओं ने आवेदन किया। इस कॉलेज में बीकॉम में सेल्फ फाइनेंस में भी मारामारी है। सेल्फ फाइनेंस कोर्स में केवल आदर्श महिला कॉलेज में 50 सीटों की तुलना में 138 आवेदन आए। अन्यथा, सेल्फ फाइनेंस कोर्स में सीट ज्यादा हैं और आवेदन करने वाले कम। वैश्य कॉलेज में बीकॉम सेल्फ फाइनेंस की बात करें तो 240 सीटों के लिए केवल सौ ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

आदर्श महिला कॉलेज : एडेड कोर्स
कक्षा सीट आवेदन
बीए 560 1017
बीकॉम 40 343
बीएससी(मेडि.) 40 297
बीएससी (नान मेडि.) 40 501
--
आदर्श महिला कॉलेज : सेल्फ फाइनेंस कोर्स
कक्षा सीट आवेदन
बीएससी(मेडि.) 80 79
बीएससी (नान मेडि.) 80 104
बीसीए 80 71
एमएससी मैथ 80 29
एमए इंग्लिश 40 19
बीकॉम 50 138
--
वैश्य कॉलेज : एडेड कोर्स
कक्षा सीट आवेदन
बीए 640 2179
बीकॉम 100 394
बीएससी(मेडि.) 80 280
बीएससी (नान मेडि.) 280 827
बीएससी (कंप्यू. साइंस) 40 167
--
वैश्य कॉलेज : सेल्फ फाइनेंस कोर्स
कक्षा सीट आवेदन
बीसीए 180 91
बीबीए 180 52
बीकॉम 240 100
एमएससी मैथ 100 69
पीजीडीसीए 30 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed