{"_id":"6681936f96d0d0862f080b69","slug":"127-lakh-applied-for-85-courses-in-344-colleges-of-the-state-rohtak-news-c-17-roh1020-454327-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रदेश के 344 काॅलेजों के 85 कोर्सों के लिए 1.27 लाख ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रदेश के 344 काॅलेजों के 85 कोर्सों के लिए 1.27 लाख ने किया आवेदन
विज्ञापन
30सीटीके15...बालाजी वाली गली में एक निजी दुकान पर ऑनलाइन फार्म भरवाते छात्र। संवाद
रोहतक। प्रदेश के कॉलेजों में चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत अंतिम दिन तोबड़तोड़ आवेदन हुए। सोमवार शाम तक प्रदेशभर में 1,39,511 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। जबकि 1,27,484 विद्यार्थियों ने आवेदन पत्र जमा कराए। इनमें से 1,20,276 आवेदनों की जांच का काम पूरा हो चुका है। अब विद्यार्थियों को 5 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होने का इंतजार है।
डीएचई की ओर से कॉलेजों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत आवेदन तिथि संपन्न हो गई है। विभाग के पास 1.39 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। प्रदेश के 344 कॉलेजों के 85 कोर्सों के लिए अब तक 1.27 लाख विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। कॉलेजों में भी शिक्षकों ने दाखिला प्रक्रिया को गति देते हुए 1,20,276 आवेदनों की जांच का काम पूरा कर लिया है। जल्दी ही बकाया 7209 आवेदनों की जांच भी पूरी हो जाएगी। प्रदेश भर में अब तक 3973 आवेदनों पर आपत्तियां दर्ज की गई हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अब मेरिट सूची का इंतजार है। पहली मेरिट सूची पांच जुलाई को जारी होगी। इसके बाद विद्यार्थी फीस जमा करा कर कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे।
कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के तहत आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि के चलते रविवार को बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। ज्यादातर आवेदनों की जांच हो चुकी है। कुछ बकाया आवेदनों की जांच भी जल्दी ही पूरी हो जाएगी। इसके बाद पांच जुलाई को मेरिट सूची के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. लोकेश बल्हारा, प्राचार्य, पंडित नेकीराम शर्मा, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय।