फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रदेश में इस बार समय पर नहीं हो पाएगी नहरों की सफाई

प्रदेश में इस बार समय पर नहीं हो पाएगी नहरों की सफाई

Sun, 14 Apr 2019 03:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में इस बार समय पर नहीं हो पाएगी नहरों की सफाई
रोहतक। प्रदेश भर में इस बार नहरों की सफाई समय पर शुरू नहीं हो पाएगी। आदर्श आचार संहिता के तहत नहरों के लिए सफाई के लिए छोड़ने की चुनाव आयोग की ओर से अनुमति नहीं दी गई, इसकी वजह से नहरों की सफाई का काम कम से कम दो महीने देरी से शुरू हो सकता है। ऐसे में, अगर मानसून आ गया तो किसानों के लिए दिक्कत पैदा हो सकती है, क्योंकि नहर का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में भरेगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग को हर वर्ष नहरों की सफाई का काम 15 जून तक पूरा कर लेना होता है क्योंकि जून के अंतिम या जुलाई के प्रथम सप्ताह तक मानसून के आने की संभावना बन जाती है। नहरों की सफाई होने से पानी का फ्लो बना रहता है, जिसकी वह पानी ओवरफ्लो नहीं होता है। सिंचाई विभाग नहर की सफाई के लिए मार्च-अप्रैल में टेंडर निकलता है, जिसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नहरों की सफाई शुरू होती, लेकिन इस बाद लोकसभा चुनाव के चलते लगी आदर्श आचार संहिता के तहत सिंचाई विभाग ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर टेंडर छोड़ने की अनुमति मांगी, लेकिन अनुमति देने से इंकार कर दिया गया। चुनाव आयोग ने अपने जवाब में कहा है कि 23 मई के बाद ही टेंडर जारी किए जाएंगे। ऐसे में, नहर की सफाई काम समय पर शुरू नहीं हो सकेगा। टेंडर निकालने से लेकर काम शुरू होने तक करीब दो महीने का वक्त चाहिए होगा।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग अपने पास मौजूद मशीनों से ही कराएगा सफाई
सिंचाई विभाग के एक्सईएन राम निवास ने बताया कि आदर्श आचार संहिता की वजह से टेंडर नहीं छोड़े जा सकते है, ऐसे में विभाग के अपने मौजूदा संसाधनों के जरिए ही नहरों की सफाई करेगा। रोहतक में दो पोकलेन मशीन के जरिए सफाई शुरू की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed