फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जीआरपी ने माल गोदाम के पास नगदी लूटने वाले दो बदमाश दबोचे

जीआरपी ने माल गोदाम के पास नगदी लूटने वाले दो बदमाश दबोचे

Thu, 28 Mar 2019 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने माल गोदाम के पास नगदी लूटने वाले दो बदमाश दबोचे
रोहतक। माल गोदाम के नजदीक 22 फरवरी की शाम ईंट भट्टा पर काम करने वाले श्रमिक से 26500 रुपये लूटने वाले दो बदमाशों को जीआरपी ने मंगलवार शाम जनता कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट में प्रयुक्त बाइक मिली है। लूटी गई नगदी को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर लुटेरों ने लूट की कई वारदातों को अंजाम देने कबूल किया है।
विज्ञापन

22 फरवरी की शाम को उत्तर प्रदेश के कासगंज के गांव जलघर निवासी अरविंद घर जाने के लिए शाम 6:45 बजे स्टेशन आ रहा था। वह माल गोदाम के नजदीक से पैदल-पैदल आ रहा था, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने मारपीट करते हुए उससे 26500 रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पूरे मामले की जानकारी जीआरपी थाने पर दी। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को लूट में प्रयुक्त बाइक का नंबर एचआर 46टीए-4648 बताया। इसके बाद पुलिस ने बाइक के नंबर के हिसाब से लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। बताते हैं कि लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को पता चला कि बदमाश जनता कालोनी से नजदीक से गुजर रही रेलवे पटरी के आसपास लूट की वारदात को अंजाम देते हैं, इस पर वहां मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया। मंगलवार की शाम को जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं, इस पर जीआरपी ने घेराबंदी कर दी। जैसे ही बाइक सवार दो लोगों ने पुलिस को देखा तो उन्होंने स्पीड बढ़ाकर भागने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सके। पुलिस ने दोनों को दबोच कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम मनफूर निवासी करतारपुरा और टिंकू निवासी गद्दी खड़ी रोहतक बताया। उन्होंने 22 फरवरी को की गई लूटी की वारदात को अंजाम देने कबूल किया। इसके अलावा बदमाशों ने जनता कालोनी के आसपास कई लूट की वारदात करना कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed