{"_id":"5c7ed7bbbdec22146b5eae9e","slug":"121551816635-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू नैक टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू नैक टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू पहुंची नैक पीयर टीम के स्वागत में मंगलवार शाम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। यहां प्रस्तुत हरियाणवी गीत व नृत्य की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूम उठे। विद्यार्थियों ने हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत करते हुए प्रदेश की सांस्कृतिक का मंच पर प्रदर्शन किया। टैगोर सभागार में हुए इस कार्यक्रम में छात्रा शीलत ने ऐ मेरे वतन के लोगों गीत की प्रस्तुति से माहौल को देशभक्ति रस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन एमडीयू एलुमनस साहिल ने किया।
सांस्कृतिक क्षेत्र में विवि का नाम देश में है नाम
एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक क्षेत्र में विवि का पूरे देश में नाम है। इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा व धरोहर को यहां के विद्यार्थी सांस्कृतिक अभिव्यक्ति देते हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक, शोध, सांस्कृतिक व खेल क्षेत्र में एमडीयू ने राष्ट्र में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने नैक पीयर टीम के सदस्यों का भी स्वागत किया।
खेल व सांस्कृतिक क्षेत्र से भी होती है विवि की पहचान
नैक पीयर टीम के अध्यक्ष प्रो. बीपी संजय ने कहा कि एमडीयू के विद्यार्थियों ने अपने सांस्कृतिक प्रदर्शन से मन मोह लिया। किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान एवं ख्याति शैक्षणिक प्रगति के साथ खेल एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की उपलब्धियों से भी होती है। एमडीयू इसमें धनी है। आभार प्रदर्शन डीन स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो. राजकुमार ने किया। संयोजन निदेशक युवा कल्याण डा. जगबीर राठी ने किया।