{"_id":"5c2bdb76bdec2256d34bd13d","slug":"121546378102-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन को धारदार बनाने के लिए तालमेल कमेटी की हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन को धारदार बनाने के लिए तालमेल कमेटी की हुई बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालमेल कमेटी का आठ-नौ जनवरी को रोडवेज के चक्काजाम का फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी ने मंगलवार को आठ व नौ जनवरी को होने वाली हड़ताल में प्रदेश के अंदर रोडवेज का पूरी तरह से चक्काजाम करने का फैसला लिया है। ऐलान किया है कि किसी भी सूरत में प्रदेश सरकार के मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। बैठक की रोहतक डिपो प्रधान सतबीर मुढांल, जोगेन्द्र बल्हारा, सुमेश व धर्मसिंह की संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। संचालन जयकुंवार दहिया व मनीष शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक में तालमेल कमेटी के नेता वीरेन्द्र सिंह धनखड़, दिनेश हुड्डा, कृष्ण सुहाग व सुमेर सिवाच ने केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताया। आरोप लगाया कि राज्य सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए जनहित के विभागों पर तालाबंदी के प्रयास कर रही है। बैठक में युद्धवीर दांगी, हिम्मत राणा, दीपक बल्हारा, कृष्ण सांघी, राजबीर मकडौली, प्रदीप, अजीत, उमेद घनघस, देवेंद्र, सतपाल, प्रदीप धनखड़ आदि मौजूद थे।