{"_id":"5ac685904f1c1b051d8b4ccb","slug":"121522959760-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केटिंग बोर्ड की टीम ने किया दो मिलों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केटिंग बोर्ड की टीम ने किया दो मिलों का औचक निरीक्षण
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्केटिंग बोर्ड की टीम ने किया दो मिलों का औचक निरीक्षण
चरखी दादरी।
हरियाणा राज्य कृषि वितरण बोर्ड की टीम ने वीरवार को शहर के चिड़िया रोड स्थित ऑयल मिलों पर छापामारी कर स्थानीय मार्केटिंग बोर्ड व मिल संचालकों के रिकॉर्ड का मिलान किया। इस दौरान ऑयल मिल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। टीम को एक मिल के रिकॉर्ड में कुछ गड़बड़ी मिली। इसके आधार पर मिल संचालक से मार्केटिंग फीस की वसूली भी की गई। औचक निरीक्षण के दौरान मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय का स्टाफ भी उपस्थित था।
राज्य कृषि विपणन बोर्ड हिसार की ओर से गठित टीम में नरवाना मार्केटिंग बोर्ड के सचिव रामकुमार लोहान के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने नगर स्थित विभिन्न मिलों में छापामारी की। वीरवार को टीम ने इस दौरान टीम ने पहले राज कॉटन एवं ऑयल मिल में छापामारी की। इस दौरान टीम द्वारा मिल में स्टॉक रजिस्टर आदि की जांच की गई। टीम सदस्यों ने मिल के गेट पर रखे मार्केटिंग बोर्ड के एंट्री रजिस्टर के साथ मिल के रजिस्टर का मिलान किया। निरीक्षण के दौरान चरखी दादरी मार्केटिंग बोर्ड सचिव सुमनलता भी उपस्थित रही। टीम न करीब पांच घंटे मिल का रिकॉर्ड खंगाला और इस दौरान टीम को सब कुछ दुरुस्त मिला। वहीं, इससे पहले बुधवार को टीम ने मकड़ानियां ऑयल मिल में छापामारी कर रिकॉर्ड का मिलान किया। इस दौरान टीम को महज 150 क्विंटल सरसों का स्टॉक अधिक मिला जिस पर मिल संचालक से करीब पांच हजार रुपये मार्केटिंग फीस वसूल की गई।