{"_id":"5fc2acea8ebc3e5fa20774ad","slug":"12009-test-samples-filled-in-the-district-broke-records-of-sero-surveillance-rohtak-news-rtk5842186167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में भरे 12009 जांच सैंपल, सीरो सर्विलांस का तोड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में भरे 12009 जांच सैंपल, सीरो सर्विलांस का तोड़ा रिकॉर्ड
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की दूसरी पीक में स्वास्थ्य विभाग ने जानलेवा वायरस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक दिन में जिलेभर में 12009 सैंपल जांच के लिए भरे हैं। इसमें आरटी पीसीआर व एंटीजन किट की जांच शामिल हैं। विभाग ने पहले व दूसरे सीरो सर्विलांस का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बार एक दिन में दस हजार से अधिक जांच कर पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक दिन में रिकॉर्ड सैंपल करने के मामले में रोहतक प्रदेश भर में तीसरे स्थान पर है।
जिला नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉ. राजबीर सभ्भरवाल ने बताया कि स्पेशल जांच अभियान में कलानौर में डॉ. कमला वर्मा व सांपला में डॉ. रेणु मलिक ने अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा जिला अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश वर्मा के नेतृत्व में एक दिन में 1300 से अधिक सैंपल जांच के लिए भरे गए। अधिकारी ने बताया कि एक दिन में प्रदेश के अंदर दो लाख से अधिक सैंपल लेने का लक्ष्य था। स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राजीव अरोड़ा का निर्देश था कि कोरोना संक्रमण फैलने की स्थिति पता लगाने के लिए बड़ा अभियान चलाना जरूरी है। इससे पता लगाया जा सकेगा कि संक्रमण किस स्तर पर फैला है। इस कार्य में सभी प्रोग्राम अधिकारी, सीएचसी, पीएचसी को शामिल कर सभी को एक-एक हजार सैंपल जांच करने का लक्ष्य दिया गया था। पूरी टीम ने सुबह आठ बजे से सायं छह बजे तक अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि सैंपलों की संख्या अधिक होने के चलते रुटीन का कार्य प्रभावित ना हो, इसके लिए निजी लैब को सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। उम्मीद है कि सोमवार तक सभी रिपोर्ट आ जाएगी।
अगले सप्ताह इसी तरह फिर से जांच अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को आरटी पीसीआर व एंटीजन किट से जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारी के निर्देश मिलते ही पूरी टीम को तैयार कर दिया ओर सभी के सहयोग से हम जांच का इतना बड़ा लक्ष्य पूरा कर पाए।
विज्ञापन
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन