{"_id":"6827a5a48bfb95873c0d8e19","slug":"12-students-of-the-district-selected-in-super-100-rohtak-news-c-17-roh1020-654518-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुपर-100 में जिले के 12 विद्यार्थी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुपर-100 में जिले के 12 विद्यार्थी चयनित
विज्ञापन
रोहतक। शिक्षा निदेशालय व विकल्प फाउंडेशन ट्रस्ट ने वर्ष 2025-2027 सुपर-100 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। इसमें जिले के 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों को 25 मई को दाखिला प्रक्रिया के लिए कुरुक्षेत्र में बनाए गए दाखिला केंद्र में सुबह 10 बजे पहुंचना होगा। विभाग की तरफ से गाइडलाइन जारी कर दी गई है।
सुपर-100 में जिले से 12 विद्यार्थी पास हुए हैं। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घिलौड़ कलां से अंजलि, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड से अंशुल बहमणिया, प्रशांत, प्रिंस, सूरज कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम से दिग्विजय मोहन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काहनौर से हर्षित, इशांत, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला से लवणया, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरड़ी से पारुल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहु अकबरपुर से समीक्षा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहतक वंदना शामिल हैं।
चयनित विद्यार्थियों को ये दस्तावेज लाने होंगे
विद्यार्थियों को अपने साथ अपना मूल आधार कार्ड व दो फोटोकाॅपी, माता-पिता का मूल आधार कार्ड व दो-दो फोटोकाॅपी, विद्यार्थी की तीन पासपोर्ट साइज फोटो, माता-पिता या अन्य अभिभावक की दो पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं कक्षा की प्रोविजनल मार्कशीट, सुपर-100 लेवल-दो का प्रमाण पत्र का रंगीन प्रिंट आउट, सुपर-100 लेवल-दो की परीक्षा आईडी कार्ड के अलावा स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट की दो फोटोकाॅपी, एक अप्रैल 2025 के बाद जारी फैमिली आईडी की मूल व दो फोटोकाॅपी साथ लानी होंगी। इसी प्रकार बैंक पासबुक, स्टेटमेंट की फोटोकाॅपी, जिस पर बैंक खाता नंबर लिखा हो। विभाग की तरफ से किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर-7206758099 भी जारी किया है।
विज्ञापन
हॉस्टल के लिए जरूरी सामान
कपड़े, साबुन, टूथ ब्रुश, टूथ पेस्ट, तोलिया, जूते, स्लीपर, दो बेड शीट, एक तकिया, दो तकिया कवर, तीन ताले, नाेटबुक, पेन, पेंसिल, रबड़ व अन्य सामान लाना होगा।
सुपर-100 का फाइनल परिणाम जारी कर हो गया है। चयनित विद्यार्थियों को 25 मई को कुरुक्षेत्र के बराना दाखिला केंद्र में पहुंचना है। इनके लिए हाॅस्टल में रहने की व्यवस्था की गई है। वहीं इन बच्चों को कोचिंग दी जाएगी।
- मंजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।