फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   12 in the district, including a 27-year-old student, died from covid-19

27 साल के छात्र सहित जिले में 12 ने तोड़ा दम

Wed, 05 May 2021 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
12 in the district, including a 27-year-old student, died from covid-19
रोहतक। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या के साथ मृतकों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण से एकता कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय छात्र समेत 12 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। विभाग की ओर से प्रेषित आंकड़ों के अनुसार जिले में 281 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 1653 हो गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला के अनुसार जिले में 4.90 प्रतिशत के हिसाब से जिले में कोरोना संक्रमण फैल रहा है, जबकि रिकवरी रेट 89.57 प्रतिशत रह गया है। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 18,263 पहुंच गई है। इसके अलावा उपचार के दौरान अब तक 251 मरीज दम तोड़ चुके हैं। वहीं 16359 मरीज अभी तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं। फिलहाल 44 मरीज उपचाराधीन हैं। 1609 मरीज घर पर एकांतवास में उपचार ले रहे हैं। विभाग जिले में अभी तक तीन लाख 72 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच करवा चुका है।
विज्ञापन

1,28,418 का किया जा चुका है टीकाकरण
डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि विभाग अभी तक 1,28,418 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लग चुका है। मंगलवार 1276 को पहली व 581 को दूसरी डोज लगाई गई। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. परितेव ने बताया कि मंगलवार को 18 से 44 आयु वर्ग में 623 को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। आगे विभाग टीकाकरण के लिए सेशन बढ़ाने जा रहा है। टीकाकरण के लिए भीड़ न हो इसका ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना मृतकों का आंकड़ा
आयु (वर्ष) लिंग स्थान
50 महिला नजदीक रेलवे स्टेशन
70 पुरुष गणेश पुरा
75 महिला सरस्वती विहार
45 पुरुष पालिका बाजार
49 पुरुष रोहतक
68 पुरुष रामगोपाल कॉलोनी
75 पुरुष रोहतक
27 पुरुष एकता कॉलोनी
75 महिला कलानौर
66 पुरुष रोहतक
50 पुरुष रोहतक
65 पुरुष रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed