फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   12 dengue patients found in 77 samples tested, figure reaches 295

Rohtak News: 77 नमूनों की हुई जांच में मिले डेंगू के 12 मरीज, आंकड़ा 295 पहुंचा

Tue, 12 Nov 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 12 Nov 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
12 dengue patients found in 77 samples tested, figure reaches 295
रेवाड़ी। शहर में फॉगिंग अ​भियान चलाते नगर परिषद कर्मचारी। स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नवंबर में सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को रक्त के लिए गए 77 नमूनों की जांच में डेंगू के 12 नए मरीज मिले। अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 295 पर पहुंच गई है। करीब 240 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मलेरिया के भी 8 मामले मिल चुके हैं।
शहर में नगर परिषद की ओर से चार नवंबर से फॉगिंग अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है। 7 दिनों में 31 में से 16 वार्ड कवर किए गए हैं। प्रतिदिन 1500 रुपये का खर्चा आता है। डेंगू के सबसे ज्यादा केस शहर में मिल रहे हैं। इसका बड़ा कारण प्रशासन की ओर से देरी से फॉगिंग शुरू कराना है। इधर, स्वास्थ्य कर्मी भी लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से घरों में कूलर, एसी व अन्य जगह भरे पानी अथवा कबाड़ में मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है। इसके तहत जिन जगह पर जांच में मच्छरों के लार्वा मिले, उनको नोटिस भी दिए जा रहे हैं। इस साल विभाग ने कोई चालान नहीं काटा है। मात्र 4083 लोगों को ही नोटिस थमाया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल में हो रही एलाइजा जांच

सिविल अस्पताल में एलाइजा जांच हो रही है। बाकी सीएचसी व पीएचसी में जांच की सुविधा नहीं है। वहां से केवल सैंपल कलेक्ट करके सिविल में ही भेजे जाते हैं। इस वर्ष अब तक डेंगू के संदिग्ध 4593 सैंपल लिए गए। इनमें सरकारी व निजी लैब व प्राइवेट अस्पताल भी शामिल रहे। इन सैंपल की जांच में हर 15वां डेंगू से पीड़ित मिला है। इसी तरह पिछले वर्ष लगाए तो लगभग 5500 सैंपल लिए गए थे, जिनकी जांच में हर 13वां पीड़ित पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें कहां कितने केस:
शहरी क्षेत्र 142
गुरावड़ा सीएचसी 20
मीरपुर सीएचसी 45
बावल सीएचसी 37
खोल 18
नाहड़ 33
------------
वर्जन:
अभी कुछ दिन और डेंगू का सीजन रहेगा। अगर लक्षण लगते हैं तो नजदीकी अस्पताल में पहुंचकर उपचार करा सकते हैं। सिविल अस्पताल में डेंगू का एलाइजा टेस्ट भी निशुल्क किया जा रहा है। अभी डेंगू नियंत्रण में है।
- बीरेंद्र सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed