{"_id":"5c9bdf2abdec22141231f62c","slug":"11553719082-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहवीं के तीन संकायों की परीक्षा में पकड़े गए 04 नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहवीं के तीन संकायों की परीक्षा में पकड़े गए 04 नकलची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। प्रदेश में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं चल रही हैं। इन परीक्षाओं में हर रोज नकलची पकड़े जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में भी बुधवार को हुई बारहवीं की परीक्षा में 4 नकलची पकड़े गए। वहीं असिस्टेंट डायरेक्टर के उड़न दस्ते ने हसनगढ़ स्थित परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द करने का सिफारिश की।
बुधवार को बारहवीं कक्षा की विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों ने रसायन विज्ञान, कला संकाय के विद्यार्थियों ने लोक प्रशासन व वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने लेखाशास्त्र की परीक्षा दी। इस परीक्षा में फ्लाइंग के लिए नकल रोकना चुनौतीपूर्ण रहा। मिली जानकारी के अनुसार असिस्टेंट डायरेक्टर की फ्लाइंग ने हसनगढ़ स्थित परीक्षा केंद्र बाहरी व आंतरिक अशांति नजर आई। फ्लाइंग के सदस्य को परीक्षा केंद्र पर स्थित रसोई घर से नकल की पर्चियां मिलीं। इसके चलते फ्लाइंग ने परीक्षा केंद्र की परीक्षा को रद्द करने की सिफारिश की।
बोर्ड स्पेशल फ्लाइंग के अध्यक्ष विकास ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को पांच परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उनकी टीम ने चार यूएमसी बनाई। फ्लाइंग अध्यक्ष ने बताया कि उनकी टीम ने शहर के वैश्य कन्या विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र से तीन नकलची व आर्य धनवंतरी स्कूल से एक नकलची को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि वैश्य कन्या विद्यालय में एक नकलची ने अपने आंतरिक कपड़ों में नकल छुपा रखी थी।