{"_id":"5c7d8e43bdec22141c6e5165","slug":"11551732291-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगी राज्य की फिल्म और खेल हस्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगी राज्य की फिल्म और खेल हस्तियां
विज्ञापन

-ड्रग फ्री हरियाणा के तहत 18 मार्च को रोहतक में होगा अवॉर्ड समारोह
-वैद्य अमीर सिंह मेमोरियल फाउंडेशन ने नशे से जंग में सरकार से मिलाया हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणा सरकार की ओर से शुरू किए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान में साथ देने के लिए 18 मार्च से राज्य की फिल्मी और खेल हस्तियां जुटेंगी और समाज को नशा मुक्ति का संदेश देंगी। वैद्य अमीर सिंह मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से रोहतक के पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के खेल मैदान में हरियाणा की कला और संस्कृति से जुड़े कलाकार, खिलाड़ी और हस्तियां इकट्ठा नजर आएंगी। हस्तियां अपने कौशल का प्रदर्शन भी करेंगी।
फाउंडेशन के सचिव देवेंद्र चिड़ाना, डेविल्स ग्रुप के डायरेक्टर अरविंद और सिंगर एवं रैपर एमडी केडी व सिंगर एवं डायरेक्टर एसबी हरियाणवी ने कहा कि यह हरियाणा का अभी तक का सबसे बड़ा म्यूजिक एंड इंटरटेनमेंट अवार्ड शो होगा। वैद्य अमीर सिंह मेमोरियल फाउंडेशन की संचालक मूर्ति देवी के अनुसार यह सामाजिक कल्याण संगठन है। इसका लक्ष्य समाज और देश से विभिन्न सामाजिक बुराइयों और कुप्रथाओं को दूर करना है। युवाओं को नशे से दूर करने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए रोहतक में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं।