{"_id":"5b8d9b1142c792464c73f195","slug":"11536006929-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीर
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो किलोग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार
ऐलनाबाद। जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने परशुराम चौक से दो किलोग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी की पहचान सुभाष चंद्र निवासी बिश्नोईयों वाली ढाणी जिला नागौर (राजस्थान ) के रूप में हुई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
सीआईए स्टाफ सिरसा के उप निरीक्षक देसराज के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान परशुराम चौक ऐलनाबाद पर मौजूद थी। इस दौरान टीम को अफीम की सप्लाई बारे में सूचना प्राप्त हुई थी। टीम ने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और परशुराम चौक पर नाकाबंदी शुरू की। थोड़ी देर बाद एक लड़का थैला लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ से आता दिखाई दिया। वह पुलिस की नाकाबंदी देखकर वापस मुड़कर जाने लगा। इस पर सीआईए टीम ने शक होने पर युवक को काबू करके डीएसपी साधू राम की उपस्थिति में थैले की तलाशी ली तो थैले के अंदर से 2 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में केस दर्ज करके कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पकड़ी गई अफीम की सप्लाई ऐलनाबाद और रानियां एरिया में होनी थी।