फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पुलिस पर हमला कर शराब लूटने के चार और आरोपी पकड़े

पुलिस पर हमला कर शराब लूटने के चार और आरोपी पकड़े

Fri, 06 Apr 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमला कर शराब लूटने के चार और आरोपी पकड़े
पुलिस पर हमला कर शराब लूटने के चार और आरोपी पकड़े
विज्ञापन

चरखी दादरी।
आर्य नगर से जब्त की गई अवैध शराब को पुलिस टीम पर हमला बोल लूटने के चार और आरोपियों को बाढड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान प्रीतम वासी कारी धारणी, नरेंद्र उर्फ मियां वासी सिंघानी, विजय वासी बारवास व महेश निवासी भांडवा के रूप में हुई है। वीरवार शाम पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से मुख्य आरोपी अजीत, व महेश को जेल भेज दिया जबकि बाकी तीनों आरोपियों को आगामी पूछताछ व हथियार की बरामदगी के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी अजीत की निशानदेही पर लूटी गई शराब की 125 पेटियां व पिकअप गाड़ी भिवानी के गांव देवराला से पहले ही बरामद कर चुकी है।
गौरतलब है कि बाढड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार रात आर्य नगर में दबिश देकर खेतों में बने मकान से 125 पेटियां अवैध देशी शराब की बरामद की थी। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर कुछ युवक मौके से फरार हो गए थे जबकि एक आरोपी कारी धारणी निवासी अजीत को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस टीम जब शराब और आरोपी को थाने ले जा रही थी। इस दौरान आर्य नगर से निकलते ही छह युवकों ने दो गाड़ियों ने शराब से भरी पिकअप गाड़ी को रुकवा लिया। इन युवकों ने पुलिस हिरासत से अजीत को भी छुड़ाने का प्रयास किया था। विरोध करने पर दो पुलिस कर्मियों को भी पीटकर हमलावरों ने घायल किया और उन पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। इस संदर्भ में बाढड़ा थाना पुलिस ने डकैती सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी अजीत की निशानदेही पर भांडवा निवासी महेश को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार देर शाम ही लूटी गई शराब की 125 पेटियां भिवानी के देवराला गांव के समीप से बरामद की थी। इसके बाद पुलिस टीम ने देर रात ही प्रीतम, नरेंद्र, व विजय को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि शराब लूटने के बाद वो सभी अलग-अलग हो गए थे। वीरवार शाम पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने एक दिन का रिमांड पूरा होने पर अजीत सहित महेश को जेल भेज दिया जबकि बाकी तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांडवधि के दौरान इनकी निशानदेही पर पिस्तौल सहित अन्य हथियार बरामद करने का पुलिस प्रयास करेगी।
विज्ञापन

शराब बेचने का भी किया प्रयास, नहीं मिला खरीददार
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शराब लूटते ही पुलिस के पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने इसे बेचने का प्रयास भी किया। इस दौरान आरोपियों को कोई खरीददार नहीं मिला। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी शराब को राजस्थान में बेचने की फिराक में भी थे लेकिन इससे पहले ही आरोपियों को काबू कर शराब की बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
नरेंद्र, विजय व प्रीतम को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है जबकि महेश व अजीत को पुलिस ने जेल भेज दिया है। रिमांडवधि के दौरान इनकी निशानदेही पर हथियार की बरामदगी की जाएगी। शराब पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed