फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अतिक्रमण, जाम और बदहाली के बीच में फंसी शहर की लाइफ लाइन

अतिक्रमण, जाम और बदहाली के बीच में फंसी शहर की लाइफ लाइन

Sat, 11 Nov 2017 02:34 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण, जाम और बदहाली के बीच में फंसी शहर की लाइफ लाइन
अतिक्रमण, जाम और बदहाली के बीच में फंसी शहर की लाइफ लाइन
विज्ञापन

: 8 किलोमीटर का सफर तय हो रहा एक घंटे में
: एलिवेटेड रोड पूरा होने तक रहेगी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर की लाइफ लाइन कहा जाने वाला सिविल रोड अतिक्रमण, जाम और बदहाल व्यवस्था के बीच फंस कर रह गया है। हिसार बाईपास से राजीव चौक तक 8 किलोमीटर का सफर दोपहर के समय एक घंटे में पूरा हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि एलिवेटेड रोड का निर्माण पूरा होने के बाद स्थिति में सुधार हो जाएगा। साथ ही अतिक्रमण जल्द हटवाया जाएगा।

हिसार बाईपास : शहर को चारों ओर से जोड़ने वाले हिसार बाईपास पर साफ सफाई का कोई नामोनिशान दिखाई नहीं दिया। न ही वाहनों की पार्किंग की कोई व्यवस्था मिली। बेतरतीब तरीके से निकलते वाहनों को रोकने वाला कोई भी पुलिस कर्मी नहीं मिला। इंडस्ट्री हब कहे जाने वाले हिसार बाईपास पर कामगार व वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है, लेकिन इतना व्यस्त चौैराहा होने के बावजूद ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


भिवानी चुंगी : क्लीन सिटी की हकीकत बयां कर रही भिवानी चुंगी का भी यहीं हाल दिखाई दिया। खराब पड़ी सिग्नल लाइट शहर की दास्तां बयां कर रही थी। यहां भी वाहन एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में जाम लगाते ही नजर आये।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराना बस स्टैंड : सबसे के पुराने और कभी शहर के आवाजाही का प्रमुख स्थान पुराना बस अडड प्रशासनिक अनदेखी का दर्द झेलता हुआ दिखाई दिया। सवारियों का इंतजार करती हुई टैक्सी व रोडवेज की बसें मनमाने ढंग से फ्लाई ओवर व चौराहे को घेरे खड़ी थी। अपने घर से जल्दी काम कर वापस आने के उम्मीद लगा घर से निकलने वाले जाम से जूझते दिखाई दिये।

जाम में फंसा मिला पुराना शहर : दुर्गा भवन, भिवानी स्टैंड, किला रोड, झज्जर मोड़ व शांतमई चौक पर पुलिस को ट्रैफिक संभालने के लिए दिखाई दी, लेकिन एलिवेटेड रोड के निर्माण के चलते दोनों तरफ वाहन जाम में फंसे मिले। ऑटो कहीं भी सवारी लेने के लिए ब्रेक लगाते मिले। इसके चलते जाम और ज्यादा गहराता गया।
...
छोटूराम चौक : एलिवेटेड रोड छोटूराम चौक से होते हुए अंबेडकर चौक की तरफ निकल गया, यहां से कैनाल रेस्ट हाउस की तरफ निकलने वाले रोड पर वाहन जाम में फंसे मिले। दुकानों के बाहर रखा सामान जाम को और गहराते हुए नजर आया। वाहनों को संभालने के लिए कोई पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया।

...
अंबेडकर चौक से राजीव चौक तक खुला मिला सिविल रोड
शहर के अंबेडकर चौक से सोनीपत स्टैंड, सुभाष चौक, बजरंग भवन फाटक, डी पार्क, मेडिकल मोड़ से राजीव चौक तक जाम तो नहीं मिला, लेकिन दुकानों के बाहर सड़क पर अतिक्रमण जगह-जगह किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed