{"_id":"59cab52a4f1c1b72548b4956","slug":"11506456874-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ से बनेंगी 60 गलियां और सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ से बनेंगी 60 गलियां और सड़कें
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
तीन करोड़ से बनेंगी 60 गलियां और सड़कें
चरखी दादरी।
नगर परिषद जल्द ही तीन करोड़ से शहर की गलियां और सड़कें बनाएगी। पिछले सप्ताह ही नप अधिकारियों ने तीन करोड़ के टेंडर दो चरणों में लगाए हैं। इनके तहत शहर के अलग-अलग वार्डों में करीब 60 गलियों व सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। करीब दो सप्ताह बाद से टेंडर खुलेंगे और एजेंसी के आवेदन करने पर टेंडर अलॉटमेंट प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नप अधिकारियों मुताबिक अक्तूबर माह के अंत तक वर्क ऑर्डर जारी किए जा सकते हैं। वहीं, ज्यादातर गलियों और सड़कों के निर्माण के लिए ठेकेदार को अधिकतम तीन माह तक का समय दिया जाएगा।
नप सूत्रों की मानें तो पिछले करीब पांच माह से नगर परिषद अधिकारियों ने विकास कार्यों संबंधी योजना तैयार की थी। नगर परिषद सचिव संजय यादव ने बताया कि सड़कों व गलियों का चयन करने व उनके एस्टिमेट तैयार करने के निर्देश एमई हरिकिशन शर्मा को दिए गए थे। एमई ने जेई गंगाधर व सुनील की टीमों को अलग-अलग वार्डों में जरूरत के मुताबिक गली निर्माण के लिए मौका देखने के लिए मौके पर भेजा था। नप सूत्रों की मानें तो करीब दो सप्ताह में गलियों की चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। हालांकि इनमें से कुछ गलियों के निर्माण कार्य के लिए पार्षद भी अपनी डिमांड रखकर प्रस्ताव पारित करवा चुके थे लेकिन कागजी खाका मौका देखने के बाद ही अधिकारियों ने तैयार किया। नप अधिकारियों का कहना है कि डीसी विजय सिद्प्पा से भी प्रशासनिक स्वीकृति ली गई थी और इसके बाद ज्यादातर वार्डों की दो से तीन गलियों व सड़कों का चयन किया गया है। वहीं, डीसी से प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद नप अधिकारियों ने इनके टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। पिछले शुक्रवार व शनिवार को दो चरणों में इन विकास कार्यों के टेंडर लगाए गए हैं। 10 से 15 अक्तूबर के बीच ये टेंडर ऑपन होंगे और इसके बाद ही इन पर आवेदन की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। नप सूत्रों की मानें तो पहली बार में भी ही टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ने की उम्मीद है। नगर परिषद एमई हरिकिशन शर्मा ने बताया कि करीब तीन करोड़ रुपये के टेंडर दादरी नगर परिषद ने हाल ही में लगाए गए हैं। इसके तहत अलग-अलग वार्डों की करीब 60 गलियों व सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। नगर परिषद ने वार्ड एक में करीब सवा 13 लाख से चार गलियों का निर्माण, वार्ड दो में करीब साढ़े सात लाख से दो गलियों का निर्माण, वार्ड नंबर तीन में 4.63 लाख से एक गली का निर्माण, वार्ड चार में करीब साढ़े 37 लाख से छह गलियों का निर्माण, वार्ड पांच में करीब चार लाख से एक गली का निर्माण, वार्ड छह में सवा तीन लाख से एक गली का निर्माण, वार्ड सात में साढ़े 17 लाख से तीन गलियों का निर्माण,वार्ड आठ में करीब तीन लाख 30 हजार से एक गली का निर्माण, वार्ड 10 में साए़े तीन लाख से एक गली का निर्माण, वार्ड 11 में चार लाख से एक गली का निर्माण, वार्ड 12 में पांच लाख 30 हजार से एक गली का निर्माण व वार्ड 12-13 की एक गली का 8.79 लाख से निर्माण, वार्ड 13 में करीब दस लाख से एक गली का निर्माण, वार्ड करीब पौने 12 लाख से दो गलियों का निर्माण, वार्ड 15 में करीब 12 लाख से दो गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। इनके अलावा नगर परिषद अधिकारियों ने करीब तीन और गलियों के निर्माण के टेंडर लगाए हैं।
कहीं असमतल तो कहीं कंडम हाल में हैं गलियां
करीब 5 आठ माह पूर्व नगर परिषद ने शहर में करीब 60 गलियों का जीर्णोद्घार करवाया था। इस दौरान कुछ गलियों का पुन: निर्माण किया गया था तो कुछ में मेंटनेंस कार्य कर सड़क को दुरुस्त किया गया था। इसके बावजूद इस समय शहर में कई गलियां ऐसी हैं जो या तो असमतल है या फिर बिल्कुल कंडम हाल में पड़ी हैं। ऐसे में राहगीरों को आवागमन के समय परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। स्थानीय लोग भी इन गलियों का निर्माण कराने के लिए कई दफा नगर परिषद अधिकारियों से गुुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन
हमने दो चरणों में करीब तीन करोड़ के टेंडर लगा दिए हैं। इनके तहत करीब 60 गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। जल्द से जल्द धरातल पर निर्माण कार्य शुरू कराने का हमारा प्रयास रहेगा। इस प्लानिंग के सिरे चढ़ने के बाद लोगों को काफी हद कंडम गलियों से राहत मिलेगी। जल्द से जल्द अन्य विकास कार्यों का खाका भी हम तैयार कर लेंगे।
हरिकिशन शर्मा, एमई नगर परिषद