{"_id":"5999f5024f1c1ba4238b49b8","slug":"11503261954-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विफ्ट कार से टोचन कर विधायक शकुंतला खटक की स्कॉर्पियों गाड़ी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विफ्ट कार से टोचन कर विधायक शकुंतला खटक की स्कॉर्पियों गाड़ी ले गए चोर
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब जनप्रतिनिधियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। चोरों ने रविवार सुबह लगभग चार बजे कांग्रेस की विधायक शकुंतला खटक के रोहतक आदर्श नगर स्थित आवास के सामने से उनकी कार चोरी कर ली। हैरत की बात यह है कि चोर विधायक की कार को टोचन करके ले गये। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने एक राइडर को सस्पेंड कर दिया है। खास बात यह है कि विधायक की गली में ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का मकान भी है।
कांग्रेस नेता शकुंतला खटक कलानौर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की विधायक हैं। वह काफी समय से रोहतक के आदर्श नगर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। पुलिस को दी शिकायत में विधायक ने बताया कि वह शनिवार रात को एक समारोह में गईं थीं। देर रात समारोह से आने के बाद विधायक ने अपनी कार को घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह लगभग चार बजे चोरों ने आवास के बाहर से ही कार चोरी कर ली। सुबह होने पर कुछ कार्यकर्ता विधायक से मिलने उनके घर पहुंचे। जब विधायक बाहर आई तो घर के बाहर से कार गायब थी। विधायक ने सोचा कि परिवार का कोई सदस्य कार लेकर गया होगा। जब उन्होंने परिवार के सदस्यों से बात की तो पता चला कि कोई भी कार को लेकर नहीं गया है। तभी विधायक ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीजीआई थाना पुलिस ने विधायक के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया।
पूर्व सीएम के आवास पर मिली आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज
जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने गली में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। कई जगहोें पर यह वारदात कैमरे में कैद नहीं हो सकी। फिर पुलिस ने गली में ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसमें तीन चार आरोपी विधायक की कार को टोचन करके ले जाते नजर आ रहे हैं। हालांकि फुटेज में उनके चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। इसमें साफ दिख रहा है कि विधायक की स्कॉर्पियो कार को बदमाश स्विफ्ट कार से बांधने के बाद खींच कर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
गाड़ी चोरी हुई तो शहर में बाइक पर घूमीं
घर के बाहर से कार चोरी होने के बाद विधायक खटक बाइक पर शहर में घूमी। करीब आधा घंटे तक वह शहर में बाइक पर घूमती रही। शहर में कई जगहों पर विधायक ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। फिर वह पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के आवास पर पहुंची। यहां खटक ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हर वर्ग का ध्यान रखा गया और अब घर के बाहर खड़ी कार भी सुरक्षित नहीं है।
आरोपियों का अड्डा बना पीजीआई थाना क्षेत्र
पीजीआई थाना क्षेत्र आरोपियों का अड्डा बनता जा रहा है। आए दिन पीजीआई के सामने से वाहन चोरी की कोई न कोई वारदात सामने आती रहती है। एक दिन पहले ही बाइक सवार थानाक्षेत्र के श्रीनगर कॉलोनी में एक महिला के गले से चेन तोड़ी थी। अब विधायक के घर के सामने से कार चोरी हो गई। जबकि थाना पुलिस बार बार रात भर गश्त करने का दावा करती है। इतना ही नहीं पीजीआई थाने की पुलिस तीन महीने के बाद भी देव कॉलोनी के रिटायर्ड कृषि अधिकारी हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। इसी तरह श्रीनगर कॉलोनी में रेलवे लाइन पर हुए मर्डर के मामले में भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
महिला ने टोका तो आरोपी बोले : गाड़ी खराब है
मामले को लेकर पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से भी बातचीत की है। इनमें से कुछ लोगों ने बताया कि सुबह अंधेरे में करीब चार पांच लोग गाड़ी को टोचन करके ले जा रहे थे। सोचा कि गाड़ी खराब हो गई है। इस कारण टोचन करके ले जा रहे है। पूछताछ में सामने आया है कि करीब पांच छह लोगों ने आरोपियों को गाड़ी ले जाते देखा। खराब होने के भ्रम में किसी ने आरोपियों को नहीं टोका। जब आरोपी जा रहे थे तो एक महिला ने उनसे पूछा कि गाड़ी कहां ले जा रहे हो। इस पर आरोपियों ने महिला से कहा कि गाड़ी खराब हो गई है। ठीक कराने लेकर जा रहे है।
कलानौर विधायक का स्टीकर व वीआईपी नंबर नहीं आया काम
वारदात को लेकर विधायक ने पुलिस प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। रात्रि गश्त का दावा करने वाली पुलिस ने एक बार भी आरोपियों को रोककर पूछताछ करना जरूरी नहीं समझा। जबकि विधायक का कहना है कि उनकी गाड़ी पर कलानौर विधायक का स्टीकर भी लगा हुआ था। साथ ही गाड़ी का नंबर भी 1001 है। वीआईपी नंबर होने के कारण अधिकतर क्षेत्रवासियों को गाड़ी के बारे में पता है।

डीएसपी की रिपोर्ट पर राइडर सस्पेंड
मामले की सूचना मिलने के बाद एसपी पंकज नैन ने डीएसपी डॉक्टर रविंद्र को लापरवाही का पता लगाने के निर्देश दिये। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने संबंधित एरिया में गश्त करने वाले राइडर को सस्पेंड कर दिया। क्षेत्र में गश्त करने की जिम्मेदारी इसी राइडर की थी। साथ ही राइडर के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
वर्जन
जिले में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। लगातार वारदात हो रही हैं। इसके बावजूद अपराध पर लगाम लगाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। चोरों ने बड़ी आसानी से कार चोरी की और ले गए। पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
शकुंतला खटक, कांग्रेस विधायक, कलानौर।
वर्जन
मामले में लापरवाही बरतने पर राइडर को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम को सौंप दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
पंकज नैन, एसपी रोहतक