{"_id":"5952a9cf4f1c1b46658b4a6c","slug":"11498589647-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के बदल रहे दाम पंप संचालकों पर पड़ रहे भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के बदल रहे दाम पंप संचालकों पर पड़ रहे भारी
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल के बदल रहे दाम पंप संचालकों पर पड़ रहे भारी
भिवानी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों के आधार पर प्रतिदिन बदल रहे डीजल-पेट्रोल के दाम पेट्रोल पंप संचालकों पर भारी पड़ रहे हैं। जिले के 230 पेट्रोल पंप संचालक औसतन हर रोज पांच लाख का नुकसान उठा रहे हैं। प्रति दिन हो रहे नुकसान से पेट्रोल पंप संचालकों में रोष है और 30 जून और एक जुलाई को पेट्रोल-डीजल की खरीद नहीं करने का निर्णय लिया है। इसके बाद भी बात नहीं मानी जाती है तो खरीद व बिक्री दोनों बंद करने का निर्णय लिया है।
15 जून से हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बदल रहे हैं। पिछले 12 दिन से लगातार ही पेट्रोल-डीजल के दामों में थोड़ी-थोड़ी कमी हो रही है। लेकिन यह कमी पेट्रोल पंप संचालकों पर भारी पड़ रही है। क्योंकि पेट्रोल पंप संचालकों को एक या दो दिन पहले पेट्रोल-डीजल का आर्डर देना होता है। गाड़ी पहुंचने तक ही दाम गिर चुके होते हैं। इसके अलावा एक-एक गाड़ी पेट्रोल पंपों पर एक सप्ताह से 10 दिन तक चलती है। ऐसे में 10 से 12 दिन में पेट्रोल-डीजल के दामों में काफी गिरावट हो चुकी होती है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि उन्हें कमीशन तो थोड़ा मिल रहा है। कमीशन फिलहाल ढाई रुपये प्रति लीटर पेट्रोल पर और करीब डेढ़ रुपया प्रति लीटर डीजल पर मिल रहा है। लेकिन नुकसान कहीं ज्यादा हो रहा है। औसतन पांच लाख तक का नुकसान हर रोज उठाना पड़ रहा है। जिसके विरोध में आंदोलन का रूख अख्तियार किया गया है। 30 जून व एक जुलाई का पेट्रोल पंप संचालक कंपनियों से माल की खरीद नहीं करेंगे। इसके बाद भी समाधान नहीं निकला तो पूरी तरह हड़ताल करते हुए खरीद और बिक्री को बंद किया जाएगा।
कब कितने रहे पेट्रोल-डीजल के दाम (रुपये प्रति लीटर)
तिथि डीजल (रुपये) पेट्रोल (रुपये)
16 जून 55.06 65.75
17 जून 54.87 65.48
18 जून 54.74 65.48
19 जून 54.70 65.07
20 जून 54.69 65.07
21 जून 55.66 64.96
22 जून 54.58 64.75
23 जून 54.49 64.51
24 जून 54.34 64.23
25 जून 54.28 64.07
26 जून 54.28 63.99
पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों के आधार पर तय किए जाने की बात कही जा रही है लेकिन पिछले 12 दिन से लगातार कम ही हो रहे हैं। जिससे पेट्रोल पंप संचालकों को नुकसान हो रहा है। यह नुकसान या तो पेट्रोलियम कंपनियां वहन करें या फिर पहले की तरह कम से कम 15 दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम बदले जाएं। उनकी मांग नहीं मानी गई तो हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
मामनचंद, प्रधान
ऑल भिवानी पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन
पेट्रोल-डीजल के दाम गिरने से पेट्रोल पंप संचालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालात ये है कि ऐसा ही कुछ दिन और चला तो पेट्रोल पंप बंद होने लगेंगे। क्योंकि पेट्रोल पंप संचालक कब तक और कितना नुकसान वहन करें।
राहुल जैन, जनरल सेक्रेट्री