फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बिजली निगम की साइट में आई खराबी, नहीं हो सके बिल जमा

बिजली निगम की साइट में आई खराबी, नहीं हो सके बिल जमा

Wed, 29 Aug 2018 03:00 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम की साइट में आई खराबी, नहीं हो सके बिल जमा
दो दिन से ठप बिजली निगम की वेबसाइट, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बिजली निगम की वेबसाइट दो दिन से नहीं चल रही है। इससे उपभोक्ता ऑनलाइन बिलों का भुगतान नहीं कर पा रह हैं। बिल जमा कराने के लिए लोगों को बिजली निगम कार्यालय जाना पड़ रहा है।

बिजली निगम की वेबसाइट ने सोमवार सुबह अचानक काम करना बंद कर दिया। जब उपभोक्ताओं ने निगम अधिकारियों को वेबसाइट न चलने की शिकायत की तो उन्होंने इंजीनियरों से संपर्क किया। इंजीनियरों ने बताया कि मुख्यालय में लगा सर्वर डाउन होने की वजह से वेबसाइट काम नहीं कर रही है। इंजीनियर लगे हुए हैं, जो 24 घंटे में सही कर देंगे मगर 48 घंटे गुजरने के बाद भी वेबसाइट नहीं चल सकी। ऐसे में उपभोक्ताओं ने बिजली काउंटर पर जाकर बिल जमा कराया। एसके बंसल एसई का कहना है कि बुधवार की शाम तक वेबसाइट सही हो सकती है। लोगों को चेक से बिल जमा कराने की सुविधा दी गई है। अंतिम तिथि का लाभ नहीं ले पाने वाले लोगों को राहत के मसले पर अधिकारियों से वार्ता चल रही है। वेबसाइट सही होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed