फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सिरसा से टैक्सी लूटकर फरार हुए तीनों बदमाश पंजाब पुलिस के हत् थे चढ़े

सिरसा से टैक्सी लूटकर फरार हुए तीनों बदमाश पंजाब पुलिस के हत् थे चढ़े

Fri, 20 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
सिरसा से टैक्सी लूटकर फरार हुए तीनों बदमाश पंजाब पुलिस के  हत्
थे चढ़े
सिरसा से टैक्सी लूटकर फरार हुए तीनों बदमाश पंजाब पुलिस के हत्थे चढे़
विज्ञापन

सिरसा। देसू मलकाना के पास चालक की आंखों मिर्ची पाउडर फेंककर टैक्सी लूटकर फरार हुए तीनों बदमाश पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। पंजाब में बठिंडा क्षेत्र के फूलो थाना पुलिस उक्त तीनों से गहन पूछताछ कर रही है। तीनों युवक सिरसा जिले के गांव पन्नीवाला मोरिका के रहने वाले हैं। अभी तक की पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया है कि दस दिन पहले उन्होंने गुरुग्राम से एक कार छीनी और चालक की हत्या करके शव फेंक दिया। इसके बाद उक्त कार को अमृतसर ले जाकर बेच दिया। इसके बाद तीनों पंजाब से दिल्ली चले आए। 16 जुलाई को उक्त युवकों ने दिल्ली से सिरसा आने के लिए टैक्सी की बुकिंग करवाई। टैक्सी चालक योगेश कुमार निवासी अलीगढ यूपी तीनों को टैक्सी में बैठाकर दिल्ली से सिरसा के लिए रवाना हुआ। सोमवार रात करीब दस बजे सिरसा पहुंचने के बाद युवकों ने चालक योगेश को कालांवाली क्षेत्र की तरफ जाने को कहा। चालक युवकों द्वारा बताए रास्ते पर कार चलाता रहा। रात करीब 11 बजे देसू मलकाना के पास युवकों ने पेशाब करने के बहाने कार रुकवाई। योगेश ने कार रोकी तो तीनों युवक कार से बाहर आए। एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी और दूसरे ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया। वह चिल्लाने लगा तो एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद तीनों युवक उसकी टैक्सी लूटकर फरार हो गए। डबवाली सीआईए इंचार्ज संदीप का कहना है कि टैक्सी लूट मामले में तीनों बदमाश पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। सीआईए पुलिस फूलो थाना पुलिस के संपर्क में है। तीनों युवक सिरसा के गांव पन्नीवाला मोरिका के वासी हैं। सीआईए पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर सिरसा लेकर आएगी।

सिरसा जिले से टैक्सी लूटकर भागे तीनों बदमाश पकड़े गए हैं। सिरसा पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। तीनों युवकों ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर ये बताया है कि इससे पहले उन्होंने गुरुग्राम में एक कार लूटी और चालक की हत्या करके उसका शव फेंक दिया था। तीनों पेशेवर बदमाश हैं, ये तीनों सिरसा के पन्नीवाला मोरिका के रहने वाले हैं। पंजाब में भी तीनों ने कई वारदात को अंजाम दिया हुआ है। तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दर्शन सिंह, एसएचओ फूलो पुलिस थाना, पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed