फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रिश्वत लेते नप के दो कर्मचारी गिरफ्तार

रिश्वत लेते नप के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेते नप के दो कर्मचारी गिरफ्तार
रिश्वत लेते नप के दो कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। स्टेट विजिलेंस गुरुग्राम ने शुक्रवार को नगरपालिका में छापेमारी कर बिल्डिंग इंसपेक्टर भीम सिंह एवं सेवादार बिजेंद्र सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों को शनिवार को नारनौल की न्यायालय में पेश किया जाएगा।
शहर में पिछले कई दिनों से स्थानीय नगरपालिका में एनओसी दिए जाने के बदले रुपयों के लेनदेन की चर्चा चल रही थी। इसी कड़ी में आज दोपहर लगभग एक बजे विजिलेंस गुुुरुग्राम की टीम ने गांव नांगलमाला निवासी ललित की शिकायत पर नगर पालिका कार्यालय में छापामारी की। टीम में शामिल उपनिरीक्षक रामानंद ने बताया कि ललित ने शिकायत की थी कि उसने शहर की आदर्श कॉलोनी में राधेश्याम से 133 वर्ग गज का एक प्लाट खरीदा है। रजिस्ट्री के लिए उसे नगर पालिका से एनओसी की जरूरत है। नियमानुसार इस प्लाट का डेवलपमेंट चार्ज 27 हजार 200 बनता है लेकिन पालिका के बीओई भीम सिंह ने एनओसी देने के लिए उससे डेवलपमेंट चार्ज के अतिरिक्त दस हजार रुपये की मांग की थी। उसकी शिकायत पर ही कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे बनाई योजना
विजिलेंस को शुक्रवार की सुबह शिकायत मिलने के बाद जिला उपायुक्त राजनारायण कौशिक से अनुमति लेकर टीम का गठन किया। सुबह लगभग 1 बजे पूरी टीम नगरपालिका गेट के बाहर पहुंची। टीम के सदस्य गाड़ी दूर खड़ी करने के बाद पालिका के बाहर अलग-अलग दुकानों पर बैठ गये। ड्यूटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह एवं इंसपेक्टर कुलवंत सिंह ने अपने साइन किए हुए पांच नोट 2-2 हजार रुपये देकर शिकायतकर्ता को अंदर भेजा। शिकायतकर्ता ने सेवादार को दस हजार रुपये देने के बाद टीम को इशारा कर दिया। टीम के एक-एक सदस्य जल्द से अंदर पहुंचे और कमरा बंद कर लिया। तलाशी लेने पर सेवा के पास से दस हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्वत लेते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुग्राम विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 और 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी को शनिवार को नारनौल की न्यायालय में पेश किया जाएगा।
- रामानंद, उप निरीक्षक, स्टेट विजिलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed