{"_id":"594192704f1c1bb4318b45ac","slug":"111497469552-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का चौथा नामजद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का चौथा नामजद आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या का चौथा नामजद आरोपी गिरफ्तार
चरखी दादरी।
चार दिन पूर्व गांव घसौला में जमीनी विवाद में व्यक्ति की हत्या करने के चौथे नामजद आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने इस संबंध में 15 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस खूनी संघर्ष में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे जिन्हें सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक व भिवानी सिविल अस्पताल रेफर किया गया था। पुलिस मामले के तीन नामजद आरोपियों सुरेंद्र उर्फ सुमिंद्र, टेकराम व सुमित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि चौथा आरोपी रघुबीर को अब गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि गांव घसौला में 10 जून की सुबह जमीन पर कब्जा करने के मामले में दो पक्ष भिड़ गए थे। इस विवाद में दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग घायल हुए थे। विवाद में एक पक्ष से जगत नारायण, अश्वनी व दीपक घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से रघुबीर, टेकराम व सुरेंद्र को भी गंभीर चोटें आई। सभी घायलों को उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद चिकित्सकों ने जगत नारायण, अश्वनी, रघुबीर, टेकराम को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया जबकि सुरेंद्र व दीपक को भिवानी सिविल अस्पताल भेजा गया। पीजीआई पहुंचते ही चिकित्सकों ने जगत नारायण को मृत घोषित कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति पैदा होने पर सदर थाना पुलिस टीम भी स्थिति पर काबू पाने के लिए घसौला पहुंची थी। पुलिस ने पीजीआई पहुंचकर मृतक जगत नारायण के परिजनों के बयान पर दूसरे पक्ष के टेकराम, रघुबीर, बलजीत, साहिल, सुजीत, सुमित, मांगेराम, रमेश, कपि, सुरेंद्र सहिम हिला मुन्नी देवी, जर्मनी देवी, प्रियंका व सुनीता देवी के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज किया था। सदर थाना पुलिस ने एसपी सुनील दलाल के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र उर्फ सुमिंद्र, टेकराम, सुमित व रघुबीर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पहले गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया हुआ है जबकि चौथे आरोपी रघुबीर को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।