फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   11 thousand RFID installed in the city, sweepers will not be able to clean bunks

Rohtak News: शहर में 11 हजार आरएफआईडी लगी, बंक नहीं मार सकेंगे सफाईकर्मी

Sat, 20 Apr 2024 06:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
11 thousand RFID installed in the city, sweepers will not be able to clean bunks
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन

रोहतक। डोर टू डोर कचरा उठाने वाले सफाईकर्मी अब बंक नहीं मार सकेंगे। नगर निगम ने शहर की मुख्य सड़कों और गलियों में 11 हजार रेडियो फ़्रीक्वेंटली आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) लगाई हैं। इनका कचरा उठाने वाली गाड़ी और रेहड़ी पर लगी आईडी से मिलान होगा। जिस दिन मिलान नहीं होगा उस दिन कचरा उठाने सफाई कर्मचारी का बंक माना जाएगा। यानी उसे अनपुस्थित समझा जाएगा। शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त और निगम आयुक्त अजय कुमार ने निगम के अधिकारियों संग बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नगर निगम ने शहर को सफाई व्यवस्था के हिसाब से दो जोन में बांट रखा है। एक जोन में वार्ड नंबर 1 से 11 व दूसरी जोन में वार्ड नंबर 12 से 22 तक आते हैं। डोर टू डोर कचरा उठाने का कार्य दो अलग-अलग एजेंसी को दे रखा है। जोन नंबर एक से हर रोज 145 व दूसरी जोन से 125 मीट्रिक टन कचरा निकलता है, जो हर रोज का 270 टन कचरा बनता है। नियमों के तहत दोनों एजेंसी को कचरा उठाकर दोपहर 1 बजे तक भिवानी रोड स्थित कचरा निस्तांरण प्लांट में डालना होता है। निगम को शिकायत मिल रही थी कि डोर टू डोर कचरा उठाने वाली एजेंसी के कर्मचारी गलियों में कई बार नहीं जाते। इसके चलते नगर निगम ने टैग लगाने का निर्णय लिया। जोन नंबर एक में अब तक 4500 व जोन नंबर दो में 6500 टैग लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


यूं काम करता है टैग, ऐसे होगा मिलान
रेडियो फ़्रीक्वेंटली आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) वस्तुओं से जुड़े टैग को स्वचालित रूप से पहचानने और ट्रैक करने के लिए विद्युत चुंबकीय क्षेत्रों का उपयोग करती है। आरएफ आईडी प्रणाली में एक छोटा रेडियो ट्रांसपोंडर होता है जिसे टैग, एक रेडियो रिसीवर और एक ट्रांसमीटर कहा जाता है। जब भी निगम की गाड़ी मौके पर जाएगी तो दोनों आईडी का मिलान होगा। इससे पता लगेगा कि किस गली और सड़क पर किस समय कचरा उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
शुक्रवार को बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए मंथन हुआ। उपायुक्त और निगम आयुक्त ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन पर विशेष जोर दिया है। इसके लिए शहर में 11 हजार जगह आरएफआईडी लगाई गई हैं। दोपहर 1 बजे तक कचरा न उठे तो निगम के टोल फ्री नंबर 18001805007 व 14420 पर शिकायत की जा सकती है।
विजय सिंह, संयुक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed