{"_id":"6064d1a08ebc3e590f3cf1fa","slug":"11-new-corona-infected-in-district-including-female-doctor-of-model-town-rohtak-news-rtk6023863195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल टाउन की महिला डॉक्टर सहित जिले में 11 नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल टाउन की महिला डॉक्टर सहित जिले में 11 नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
मॉडल टाउन की महिला डॉक्टर सहित बुधवार को जिले में कोरोना के 11 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 12556 पहुंच गई है। इसमें से कोरोना के सक्रिय मरीज 173 है और अब तक 161 मरीज उपचार के दौरान दम तोड़ चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में आठ कोरोना के मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं और 165 मरीज घर के एकांतवास में उपचाराधीन हैं। अभी तक जिले में 12222 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक तीन लाख तीन हजार 364 लोगों की कोरोना जांच करवा चुका है। जिले में 4.13 प्रतिशत के हिसाब से संक्रमण फैल रहा है, जबकि रिकवरी रेट 97.33 प्रतिशत चल रहा है। डॉ. बिरला ने बताया कि जिले में बुधवार कोरोना से बचाव के लिए 3340 को पहली व 87 को दूसरी वैक्सीन की डोज लगाई गई है। वहीं, जिले में अब तक 52735 लोगों का विभाग टीकाकरण कर चुका है।
इन्हें मिला संक्रमण
जवाहर नगर का बुजुर्ग, श्रीनगर का युवक, शास्त्री नगर की गृहिणी, सेक्टर चार का बिजनेसमैन, आर्य नगर का बुजुर्ग, सेक्टर एक व दो में एक-एक व्यक्ति, सेक्टर तीन की छात्रा, लाखनमाजरा का बीओ, सेक्टर तीन की छात्रा व मॉडल टाउन की डॉक्टर।
विज्ञापन
इन्हें मिला संक्रमण
जवाहर नगर का बुजुर्ग, श्रीनगर का युवक, शास्त्री नगर की गृहिणी, सेक्टर चार का बिजनेसमैन, आर्य नगर का बुजुर्ग, सेक्टर एक व दो में एक-एक व्यक्ति, सेक्टर तीन की छात्रा, लाखनमाजरा का बीओ, सेक्टर तीन की छात्रा व मॉडल टाउन की डॉक्टर।
विज्ञापन