फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   11 feet tall statue weighing seven and a half tons of former minister Srikishandas will be installed at Sonipat stand

Rohtak News: सोनीपत स्टैंड पर पूर्व मंत्री श्रीकिशनदास की साढ़े सात टन वजनी 11 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी

Sun, 19 Mar 2023 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
11 feet tall statue weighing seven and a half tons of former minister Srikishandas will be installed at Sonipat stand
रोहतक। पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल व चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा के बाद अब शहर में पूर्व मंत्री सेठ श्रीकिशनदास की 11 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रतिमा का अप्रैल माह में अनावरण करेंगे। इसके लिए मेयर मनमोहन गोयल ने मुख्यमंत्री से समय मांगा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सेठ श्रीकिशन दास का शहर की सियासत में अहम स्थान रहा है। वर्ष 1972 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर उन्होंने लगातार चार बार जीत दर्ज करने वाले भाजपा के कद्दावर नेता डॉ. मंगलसेन के विजयी रथ पर विराम लगाया था। वर्ष 1985 के उपचुनाव में भी सेठ किशनदास ने डॉ. मंगलसेन को हराया था। डॉ. मंगलसेन ने अपने जीवन में ये ही दो चुनाव हारे थे।
विज्ञापन

इसके साथ ही सेठ श्रीकिशनदास 1996 में बंसीलाल की सरकार में मंत्री भी रहे। अब उनके बेटे मनमोहन गोयल शहर के पहले मेयर हैं, जिनको लोगों ने सीधे मत डालकर चुना था। उनके द्वारा गठित सेठ श्री किशनदास ट्रस्ट की तरफ से सोनीपत स्टैंड चौक का सुंदरीकरण करवाया जा रहा है। इसमें सोनीपत स्टैंड पर जहां मेयर के पिता सेठ श्रीकिशन दास की प्रतिमा लगेगी, वहीं आंबेडकर चौक से लेकर सुभाष चौक तक ट्रस्ट अपनी तरफ से सुंदरीकरण करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सड़क मार्ग के दोनों तरफ दीवारों पर पेंट करवाकर चित्र बनवाए जा रहे हैं। साथ ही स्ट्रीट लाइट पोल को लाल, हरी व सफेद लाइट से रोशन किया जा रहा है। बस क्यू शेल्टर का भी नवीनीकरण करवाया जा रहा है।

जयपुर के कारीगरों ने तराशी प्रतिमा
पूर्व मंत्री की प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। जयपुर के कारीगरों ने साढ़े सात टन काले पत्थर को तराश कर इसे बनाया है। प्रतिमा को एक सप्ताह के अंदर रोहतक लाया जाएगा।

दिव्यांगों के लिए बनाया जा रहा आश्रय स्थल
श्रीकिशन दास ट्रस्ट की तरफ से गौकर्ण धाम के नजदीक दिव्यांगों के लिए प्रदेश स्तरीय आश्रय स्थल का निर्माण करवाया जा रहा है। आश्रय स्थल का भी मुख्यमंत्री के हाथों उसी दिन उद्घाटन करवाया जाएगा।
वर्जन
प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। जबकि दिव्यांगों के आश्रय स्थल का निर्माण कार्य जारी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रतिमा का अनावरण अप्रैल माह में करने आएंगे। दिन तय होना बाकी है।

मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम
शहर में यहां-यहां लगी हैं पहले से प्रतिमाएं
गोहाना अड्डे पर लाला लाजपतराय, भिवानी स्टैंड पर शहीद भगत सिंह, माॅडल स्कूल के पास बाबा भीमराव आंबेडकर, पुराने बस स्टैंड के पास भगवान वाल्मीकि, कैनाल रेस्ट हाउस के सामने व संविधान स्थल पर चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा, मेडिकल मोड़ पर पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल व डॉक्टर मंगलसेन, हुडा कॉम्लेक्स में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और डॉ. मंगलसेन, छोटूराम चौक पर दीनबंधु सर छोटूराम, रेलवे रोड पर महाराजा अग्रसेन, गांधी कैंप में शहीद मदनलाल धींगड़ा, राजकीय महिला कालेज के गेट पर पंडित श्रीराम शर्मा और मानसरोवर पार्क के नजदीक सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed