फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1068 students gave the prestigious examination of Super 100 level one

Rohtak News: 1068 विद्यार्थियों ने दी सुपर 100 लेवल एक की खंड स्तरीय परीक्षा

Wed, 07 Feb 2024 03:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 07 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
1068 students gave the prestigious examination of Super 100 level one
रोहतक। शिक्षा विभाग के सुपर 100 लेवल एक की खंड स्तरीय परीक्षा मंगलवार को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए जिले में 5 केंद्र बनाए गए थे। इसमें 1068 विद्यार्थियों में से 997 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा का आयोजन बोर्ड की ओर से निर्धारित नियमानुसार किया गया। कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। इसमें बहु विकल्पीय प्रश्न पछे गए थे।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 11:30 बजे शुरू हुई। विद्यार्थी 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। प्रत्येक कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों को संख्या के अनुसार निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। बुनियाद की परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों पर अन्य विद्यार्थियों का अवकाश रहा।
विज्ञापन



परीक्षा आसान रही। विद्यालय में अध्यापिका ने भी परीक्षा के लिए तैयारी करवाई थी। उम्मीद है लेवल एक की परीक्षा उत्तीर्ण कर लेवल दो की परीक्षा की तैयारी करूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विष्णु, कक्षा दसवीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमारिया।


आशा है परीक्षा उत्तीर्ण होगी। प्रश्न सिलेबस से ही आए थे। विज्ञान व गणित विषय के प्रश्न आए थे। परीक्षा में सारे बहु विकल्पीय प्रश्न थे। लेवल एक की परीक्षा आसान थी।
- लवकेश, कक्षा दसवीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमारिया।

बाॅक्स:
सुपर 100 लेवल एक की परीक्षा के पांच केंद्र
-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड में 380 विद्यार्थियों में से 365 उपस्थित रहे।
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम में 118 विद्यार्थियों में से 105 उपस्थित रहे।
-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला में 265 विद्यार्थियों में से 218 उपस्थित रहे।
-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखन माजरा में 140 विद्यार्थियों में से 132 उपस्थित रहे।
-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर में 180 विद्यार्थियों में से 162 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed