फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1050 quintals of paddy has reached the market so far, but no purchase has been made

Rohtak News: मंडी में अब तक पहुंचा 1050 क्विंटल धान, नहीं हुई खरीद

Fri, 26 Sep 2025 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 26 Sep 2025 04:42 AM IST
सार

रोहतक मंडी में किसानों को धान और बाजरा बेचने में परेशानी हो रही है। पोर्टल की तकनीकी खामी और धान में अधिक नमी के कारण सरकारी खरीद रुकी हुई है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
1050 quintals of paddy has reached the market so far, but no purchase has been made
05 मंडी में आई धान में नमी की जांच करती टीम। संवाद

विस्तार

रोहतक। मंडी में वीरवार को भी नमी के कराण धान खरीद शुरू नहीं हो पाई है। किसान 50 क्विंटल धान लेकर मंडी पहुंचे। अब तक मंडी में कुल आवक का आंकड़ा बढ़कर 1050 क्विंटल हो गया। वहीं, मंडी में 49 क्विंटल बाजरा प्राइवेट ही बिका। सरकारी खरीद नहीं हुई। कुल 942 क्विंटल बाजरा मंडी में पहुंच चुका है।
विज्ञापन

मंगलवार से बाजरा की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन पोर्टल में तकनीकी खामी के कारण किसानों को प्राइवेट ही बाजरा बेचना पड़ रहा है। अधिकारियों का दावा है कि खरीद शुरू होने के बाद प्राइवेट बाजरा बेचने वाले किसानों को 650 रुपये प्रति क्विंटल सहायता राशि सरकार की तरफ से सीधी बैंक खाते में दी जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी खरीद में बाजरा के बिकने का मूल्य 2800 रुपये क्विंटल है। वीरवार को भी जांच के दौरान धान में करीब 25 प्रतिशत तक नमी पाई गई। पोर्टल संबंधी दिक्कतों के कारण धान की सरकारी खरीद नहीं हो पर रही है। ऐसे में अधिकारियों ने किसानों से धान को घर से ही सुखाकर लाने की अपील की है। मानक के हिसाब से मंडी में अधिकतम 17 प्रतिशत तक नमी वाला धान बिक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed