फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अब 49 की बजाये 52 किलो भारवर्ग में खेलेगा एशियन गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर अमित पंघाल

अब 49 की बजाये 52 किलो भारवर्ग में खेलेगा एशियन गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर अमित पंघाल

Thu, 21 Feb 2019 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
अब 49 की बजाये 52 किलो भारवर्ग में खेलेगा एशियन गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर अमित पंघाल
हरीश पौड़िया
विज्ञापन

रोहतक। एशियन खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर अमित पंघाल अब 49 किलो की जगह 52 किलो भारवर्ग में खेलेंगे। ओलंपिक संघ और एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल बॉक्सिंग एम्च्योर (एआईबीए) ने ओलंपिक व वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी बड़ी प्रतिस्पर्धाओं से 49 किलो भारवर्ग को खत्म कर दिया है। ऐसे में अमित स्वदेश लौटते ही पटियाला में चल रहे नेशनल कैंप में 52 किलो भारवर्ग के अनुसार तैयारियां शुरू करेंगे। अप्रैल 2019 में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में अमित 52 किलो भारवर्ग में दमखम दिखाएंगे।
यूरोप के सबसे बड़े टूर्नामेंट के रूप में जाने जानी वाली स्ट्रैंडजा मेमोरियल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रोहतक के मायना गांव के बॉक्सर अमित पंघाल 49 किलो भारवर्ग में लगातार दूसरी बार चैंपियन बने हैं। 49 किलो भारवर्ग में अमित का यह अंतिम टूर्नामेंट था। अब से वे 52 किलो भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला से विशेष बातचीत में अमित ने बताया कि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) की ओर से उन्हें 52 किलो भारवर्ग के अनुसार तैयारियां करने के निर्देश हो चुके हैं। वे बुधवार या वीरवार की रात को दिल्ली पहुंचेंगे और यहां से सीधे पटियाला जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेंगी चुनौतियां
अमित ने बताया कि 52 किलो भारवर्ग में कई तरह की चुनौतियां है। देश और विदेश के 49 किलो भारवर्ग के सभी बॉक्सर अब 52 किलो भारवर्ग की तैयारियों में जुट जाएंगे। ऐसे में सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ना बड़ी चुनौती होगी। अमित से पूछा गया कि 52 किलो भारवर्ग में वर्तमान में गौरव सोलंकी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस पर अमित ने कहा कि ऐसे तो बहुत हैं, पर हम भी तो हैं। देश के लिए सभी को पीछे छोड़ देंगे। वहीं 52 किलो भारवर्ग में भार बढ़ाने के साथ-साथ स्टैमिना और पॉवर बढ़ाना चुनौतीपूर्ण रहेगा।


ऐसे होगी 52 किलो की तैयारी
अमित ने बताया कि वे देश लौटते ही सीधे पटियाला में चल रहे नेशनल कैंप में पहुंचेंगे। यहां भार बढ़ाने के साथ साथ पॉवर बढ़ाने पर जोर देंगे। इसके साथ साथ वे 52 किलो भारवर्ग में देश विदेश के बड़े बॉक्सरों की तकनीक समझने की कोशिश करेंगे। इसके बाद वे तीन मार्च से जर्मनी के लिए रवाना होंगे। वहां वे 52 किलो भारवर्ग के विदेशी बॉक्सरों के साथ अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed