{"_id":"5b5250b84f1c1b47748b613f","slug":"101532121272-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी में छह-सात घंटे रुलाया बिजली ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी में छह-सात घंटे रुलाया बिजली ने
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग के दावे की निकली हवा, सात घंटे बिजली रही गुल
रोहतक। बिजली निगम का 24 घंटे बिजली सप्लाई देने का दावा शुक्रवार को भी हवा हवाई साबित हुआ। तमाम इलाकों में सुबह आठ बजे गुल हुई बिजली आठ घंटे बाद आई। इस दरमियान काफी उमस की वजह से लोग व्याकुल होते रहे। बिजली निगम के जन सुविधा केंद्र पर बिजली आने के बारे में पूछते रहे मगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
बिजली विभाग के अधिकारियों का दावा है कि 24 घंटे शहर में बिजली की सप्लाई की जा रही है, लेकिन शुक्रवार को भी हालात इसके उलट ही नजर आए। सुबह करीब आठ बजे अस्थल बोर और तिलियार फीडर में ब्रेक डाउन गया, जिसके कारण फ्रेड्स कॉलोनी, टैगोर कॉलोनी, मस्तनाथ नगर, ओमैक्स सिटी की बिजली गुल हो गई, जो शाम चार बजे बाद आई। वहीं, ओपीएस फीडर से बिजली सप्लाई बंद रहने की वजह से गांधी कैंप, जवाहर नगर, सरक्यूलर रोड, डीएलएफ कॉलोनी और चिन्योट इलाके की बिजली गुल रही, जो शाम पांच बजे आ सकी।