फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चरखी दादरी में नाम बदलकर रहता था धर्मेंद्र

चरखी दादरी में नाम बदलकर रहता था धर्मेंद्र

Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में नाम बदलकर रहता था धर्मेंद्र
चरखी दादरी में नाम बदलकर रहता था धर्मेंद्र
विज्ञापन

चरखी दादरी।
उत्तर प्रदेश वक्क बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी को मारने की साजिश रचने के आरोप में दिल्ली पुलिस द्वारा चरखी दादरी शहर से गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र पिछले कई सालों से शहर में नाम बदलकर रह रहा था। रिजवी को मारने की साजिश अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के इशारे पर रची जा रही थी। धर्मेंद्र शहर में बलवान नाम से मैकेनिक बनकर एसी ठीक करने का काम कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उसे गुपचुप तरीके से अवैध हथियार सहित चरखी दादरी शहर से गिरफ्तार किया। जिला पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इतनी बड़ी साजिश के तार से चरखी दादरी जिले से जुड़े मिलने पर यह मामला चर्चाओं में है।
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था कि मदरसों में आतंकी पैदा किए जाते हैं। इसलिए इन इस्लामी संस्थाओं को बंद किया जाए। उन्होंने राम मंदिर निर्माण को भी समर्थन दिया था। इसके बाद ही उन्हें मारने की साजिश साजिश दाऊद इब्राहिम व छोटा शकील के इशारे पर रची गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सलीम सहित तीन आरोपियों को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था जबकि चौथे आरोपी धर्मेंद्र शर्मा को चरखी दादरी शहर के झज्जर घाटी क्षेत्र से दबोच लिया। उसके पास से देशी पिस्टल व तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

आरोपी धर्मेंद्र मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के गांव बसई का रहने वाला है और उसका बचपन बुलंदशहर में बीता है। आरोपी धर्मेंद्र की मां बुलंदशहर में बिजली विभाग में कार्यरत थी। चरखी दादरी शहर में वह बीते कई सालों से रह रहा था। दादरी शहर आने पर उसने अपना नाम बदलकर बलवान रखा हुआ था और वह एसी ठीक करने का काम करता था। सूत्रों की मानें तो छह माह पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था और इस समय वह घर-घर जाकर एसी ठीक करता था। बताया जा रहा है कि वह साजिश रचने के मुख्य आरोपी सलीम का दोस्त है और बुलंदशहर में उसके मोहल्ले में ही पला बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस को नहीं कोई जानकारी
शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे झज्जर घाटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। धर्मेंद्र पिछले लंबे समय से शहर में रह रहा था और उसके तार अंडरवर्ल्ड के सुपारी किलर्स से जुड़े हुए थे, इसके बावजूद प्रशासन का ध्यान उसकी तरफ नहीं था। यहां तक की दिल्ली पुलिस शहर से उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना तक नहीं लगी।
वर्जन::
दिल्ली पुलिस ने हमें कोई सूचना नहीं थी और ना ही इस मामले की मैं कोई जानकारी दे सकता हूं।
इंस्पेक्टर गौरव कुमार, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed