{"_id":"596b9fa64f1c1b36058b45ff","slug":"101500225446-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी छोड़ा 180-200 क्यूसिक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी छोड़ा 180-200 क्यूसिक पानी
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सिंचाई विभाग की ओर से मसानी बैराज में पानी डालने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। विभाग लगातार 180 से 200 क्यूसिक पानी मसानी बैराज में छोड़ रहा है। वहीं बैराज में पानी आने से आसपास के लोग भी काफी खुश हो रहे हैं। विभाग का दावा नियमित रूप से बैराज में पानी छोड़ने का है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रवीण दहिया ने बताया कि शनिवार शाम चार बजे से संगवाड़ी पंप हाउस से पानी लिफ्ट कर मसानी बैराज तक जेएलएन नहर से पानी पहुंचाया गया। यह पानी 180 से 200 क्यूसिक छोड़ा जा रहा है। यह पानी नियमित रूप से इसी तरह से छोड़ा जाएगा। उल्लेखनीय है कि मसानी बैराज के बनने के 28 साल बाद शनिवार को उसमें पानी आया। इसमें पानी छोड़ने का मुख्य उद्देश्य अहीरवाल की सूखी धरती को पानी देना है। जानकारी मुताबिक मसानी बैराज में पानी रहने से आसपास के करीब 150 गांवों का जलस्तर ऊपर आएगा।