फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   100 people investigated the outcome

Rohtak News: 100 लोगों ने कराई एनीमिया की जांच

Thu, 18 Sep 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 18 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
100 people investigated the outcome
26 एनीमिया स्क्रीनिंग कैंप में जांच कराते मरीज। स्रोत : प्रशासन - फोटो : Samvad
रोहतक। पीजीआई की चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत बुधवार को सेवा पखवाड़े के अंतर्गत एनीमिया स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 100 लोगों की एनीमिया जांच की गई। इनमें महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन




सेवा पखवाड़े में बतौर मुख्य अतिथि चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने बताया कि सेवा पखवाड़े में 16 दिनों तक संस्थान के अंदर, गांवों और कस्बों में जागरूकता कार्यक्रम व स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित किए जाएंगे। इससे लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन




उन्होंने एनीमिया के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यदि त्वचा सफेद पड़ रही है, आंखें पीली पड़ रही हों, हर समय थकान रहती हो, दिल की धड़कन बढ़ती रहती हो, सांस लेने में तकलीफ हो, चक्कर आते हों, बार-बार संक्रमण होता हो, चेहरे और पैरों पर सूजन हो, जीभ और नाखूनों पर सफेदी जैसे लक्षण नजर आएं तो खून की जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नेशनल फैमिली एंड हेल्थ सर्वे एनएफएचएस) -5 की 2019-21 रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 15 से 49 साल की लगभग 57 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया का शिकार हैं। यानी हर 10 में से 6 महिलाएं इसका शिकार हैं। गर्भवती महिलाओं में ये संख्या 52 प्रतिशत है।




निदेशक डाॅ.एस.के. सिंघल ने कहा कि कल ओपीडी में रक्तदान और अंगदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर अत्री ने कहा कि महिलाओं में आहार की गड़बड़ी, भोजन में आयरन की कमी को प्रमुख कारण माना जाता है। जीवनशैली, आदतें भी जिम्मेदार हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed