फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10 thousand challan will be deducted daily for dairies running in the city

शहर में चलने वाली डेयरियों का प्रतिदिन 10 हजार का कटेगा चालान

Tue, 22 Sep 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
10 thousand challan will be deducted daily for dairies running in the city
शहर में चल रही डेयरियों की शिफ्टिंग को लेकर नगर निगम ने फिर से एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत दो अक्तूबर से निगम व पब्लिक हेल्थ की टीमें शहर में चलने वाली डेयरियों पर कम से कम 10 हजार रुपये रोजाना के हिसाब से चालान काटेंगी। तय हुआ है कि जब तक डेयरी शिफ्ट नहीं होगी तब तक किसी को भी रियायत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम कई बार शहर के बीचोंबीच चल रही करीब 570 छोटी-बड़ी डेयरियों को बाहर शिफ्ट करने की दिशा में प्रयास कर चुका है मगर संतोषजनक परिणाम नहीं आ सके हैं। यह हालात तब है जब नगर निगम ने डेयरियों को शिफ्ट करने के लिए कन्हैली रोड पर करीब 35 एकड़ जमीन पर डेयरी कॉम्पलेक्स बनवाया हुआ है। तमाम डेयरी संचालकों ने कॉम्पलेक्स में जमीन तो आवंटन करा ली मगर शिफ्ट नहीं हुए। आंकड़ों पर नजर डाले तो सिर्फ 82 डेयरी ही शिफ्ट हो सकी है। वहीं, शहर में चल रही डेयरियों से निकलने वाली गंदगी की वजह से सीवर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से ठप हो रहा है। कहीं, सीवर लाइन बंद होने से गंदा पानी सड़क पर ओवरफ्लो होता है, तो कहीं सीवर लाइन जाम रहती है। अब फिर से नगर निगम ने शहर में चल रही डेयरियों को सख्ती से कन्हैली रोड पर शिफ्ट करने का एक्शन प्लान तैयार किया है। इसको लेकर निगम कमिश्नर ने अधीनस्थों और पब्लिक हेल्थ के साथ बैठक की है। तय हुआ है कि निगम और पब्लिक हेल्थ की टीमें दो अक्तूबर से शहर में चलने वाली डेयरियों पर भारी जुर्माना लगाएंगी। जुर्माना कम से कम 10 हजार रुपये रोजाना के हिसाब से लगेगा।
विज्ञापन

तय किया गया है कि दो अक्तूबर से नगर निगम और पब्लिक हेल्थ की टीमें शहर में चलने वाली डेयरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। कम से कम 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाए। जुर्माना तब तक लगेगा जब तक डेयरी को बाहर शिफ्ट नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप गोदारा, नगर निगम कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed