फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10 lakh extortion was again demanded from the sweet seller before testifying

रोहतक: गवाही से पहले मिठाई विक्रेता से फिर मांगी 10 लाख की रंगदारी

Tue, 14 Feb 2023 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
10 lakh extortion was again demanded from the sweet seller before testifying
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। मिठाई विक्रेता से एक बार फिर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। परेशान व्यापारी ने सुनारिया गांव के युवक मांस उर्फ अंकित के खिलाफ शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक जनता कालोनी निवासी मनोज ने दी शिकायत में बताया कि उसकी सुनारिया चौक पर मिठाई की दुकान है। मार्च 2021 को सुनारिया गांव निवासी मांस उर्फ अंकित ने उसके भाई अनिल से फोन करके 10 लाख की रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर दुकान पर गोली चलाने की धमकी दी थी। इस संबंध में शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज कराया गया था। उस केस में 16 फरवरी को गवाही है। मांस उर्फ अंकित व उसके पिता कश्मीर सिंह दुकान पर आकर केस में राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। 12 फरवरी को उसे सुनारिया में अर्पित के कार्यालय में बुलाया। वह कार्यालय में गया, लेकिन अर्पित नहीं मिला। अर्पित नजदीक के खेत में मिला, वहां पर अर्पित के साथ मांस उर्फ अंकित भी था। अंकित ने कहा कि जो 10 लाख मांगे थे, वे तो देने ही होंगे। नहीं तो घर व दुकान में कोई जिंदा नहीं बचेगा। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed