{"_id":"204536976e568b1dffcd4c03723d7c4a","slug":"rob-opted-for-the-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबवाली में आरओबी के लिए महिलाओं के बाद ग्रामीण मैदान में उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबवाली में आरओबी के लिए महिलाओं के बाद ग्रामीण मैदान में उतरे
डबवाली/सिरसा/ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2013 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला सिरसा के डबवाली में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण के लिए जारी संघर्ष में महिलाओं के बाद ग्रामीण भी मैदान में उतर आए हैं।
मंगलवार को गांधी चौक पर धरनारत रेलवे पुल निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ हरियाणा और पड़ोसी राज्य पंजाब के चार गांवों के ग्रामीणों ने नारेबाजी की।
उधर, सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि डबवाली में आरओबी का शीघ्र ही मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किया जाएगा। आरओबी के लिए गांधी चौक पर संघर्षरत रेलवे पुल निर्माण संघर्ष समिति सदस्यों के धरने का मंगलवार को चौथा दिन था।
इस दौरान गांव रिसालियाखेड़ा, देसूजोधा, लोहगढ़, किलियांवाली के लोग भी धरने में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू करने कर मांग की।
विज्ञापन
समिति संयोजक देव कुमार शर्मा ने कहा कि बुधवार को गांधी चौक में दोपहर एक बजे पांच दिवसीय धरना समाप्त कर दिया जाएगा। इसके बाद समिति सदस्य मोहल्लों में बैठकों का दौर शुरू करेंगे। लोगों को महा प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता दिया जाएगा।
धरने में डॉ. गिरधारी लाल गर्ग, राजीव वढ़ेरा, राजकुमार मदान, रमेश सेन, अवतार सिंह मॉडर्न, जगदेव सिंह, पम्मी वधवा, मनोज शर्मा, अमीरचंद हलवाई, रमेश सेठी, ऋषिराज, दीपू भसीन, भगवान सिंह प्रेमी, रोशन लाल बब्बर, सतपाल गोयल, अमन कालड़ा, चंद्रशेखर गुप्ता, हरदेव गोरखी, रामलाल बागड़ी, गणपत राम, मुकंद लाल घई, राम बाबू गर्ग, हरजीत सिंह सेठी, सोमनाथ गर्ग, सुरेंद्र बर्तन वाले, शशि कामरा, शिव कुमार, गांव किलियांवाली के राजा सिंह भाटी, देसूजोधा के दीप सिंह,गुरप्रीत सिंह, लोहगढ़ के तारा सिंह और कुलदीप सिंह शामिल हुए।
उधर, सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि डबवाली में बनाए जाने वाले रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के शुरू होने का कार्य अंतिम चरणों में है। उन्होंने कहा कि यह ओवरब्रिज 62 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा।
इस आरओबी के निर्माण के टेंडर भी अलॉट किए जा चुके हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री आरओबी का शिलान्यास करेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री हरियाणा डबवाली में रैली को भी संबोधित करेंगे।