{"_id":"25658171d27b6c1d49659b558d00542a","slug":"roadways-conductor-gave-fake-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज परिचालक ने दिया फर्जी टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज परिचालक ने दिया फर्जी टिकट
झज्जर/ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2013 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा रोडवेज की झज्जर डिपो के एक परिचालक को वीरवार को दुजाना के नजदीक विभागीय फ्लाइंग टीम ने फर्जी टिकट देने के आरोप में पकड़ा।
परिचालक ने यात्रियों को करीब सात सौ रुपये की फर्जी टिकट दी थी। रोडवेज की फ्लाइंग टीम को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ परिचालक फर्जी टिकट छपवा रखे हैं और उसे ही यात्रियों को देकर रोडवेज को चूना लगा रहे हैं।
इसके बाद इसके जांच का जिम्मा परिवहन विभाग की फ्लाइंग टीम को सौंपा गया।
रोडवेज विभाग के निरीक्षक बलबीर की टीम ने झज्जर डिपो की बस (एचआर-63/0703) को गांव दुजाना के पास रोककर टिकटों की जांच की तो पाया कि संबंधित परिचालक ने कई यात्रियों को करीब सात सौ रुपये की टिकट फर्जी दी हुई थी।
जब परिचालक से पूछा गया तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। मामले की पूरी जानकारी रोडवेज के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
कोट--
परिचालकों के फर्जी टिकट छपवाकर यात्रियों को देने के मामले की जानकारी मिली है। इसकी तह तक जाकर जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संभावना है कि परिचालक ने इन टिकटों के अलावा भी टिकटों में फर्जीवाड़ा किया हो।
विज्ञापन
-रामकुमार, जीएम झज्जर रोडवेज डिपो