{"_id":"37d165be3f2757dd5fe70c3dfacadead","slug":"road-accident-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-कार की टक्कर में चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-कार की टक्कर में चालक की मौत
अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 04 Jan 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में भिवानी हिसार मार्ग पर गांव खरक के पास ट्रक और डिजायर की टक्कर में डिजायर चालक की मौत हो गई। डिजायर चालक गुड़गांव से भिवानी आ रहा था ओर एक वाहन को ओवरटेक करते समय यह हादसा हो गया। मृतक शव को पुलिस ने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के सरकारी अस्पताल लेकर आई। शुक्रवार को भिवानी हिसार मार्ग पर गांव खरक के समीप ट्रक और डिजायर गाड़ी की टक्कर में डिजायर चालक गुड़गांव निवासी राकेश (30) की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर भिवानी के सरकारी अस्पताल लेकर आए। मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक राकेश बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर था। खरक पुलिस चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर भिवानी के सरकारी अस्पताल लेकर आई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।