फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Yuva Morcha workers leave for Kurukshetra to participate in the conference

Rewari News: सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र रवाना

Fri, 12 Jan 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 12 Jan 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Yuva Morcha workers leave for Kurukshetra to participate in the conference
रेवाड़ी। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कुरुक्षेत्र में आयोजित युवा महासम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भाजयुमो के कार्यकर्ता शुक्रवार को कुरुक्षेत्र रवाना हुए।
विज्ञापन

सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लोकसभा सांसद नायब सैनी होंगे। हरियाणा सरकार के मंत्री, विधायक व वरिष्ठ नेता भी हिस्सा लेंगे। भाजपा जिला महामंत्री सत्यदेव यादव ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान के आह्वान पर जिला रेवाड़ी से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल मांढैया के नेतृत्व में युवा इस महासम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल मांढैया ने बताया कि विवेकानंद युवा महासम्मेलन का आयोजन कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में किया गया है। महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संवाद भी सुनाया गया। निखिल मांढैया ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी युवा दिवस युवा दिवस को एक विशेष थीम पर मनाया जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छावड़ी, युधवीर फोगाट, नवीन कुमार के साथ-साथ युवा मोर्चा के अमन कसाना, अरुण तंव , अभिषेक डागर, दिनेश मलिक, संजीत सिंह, वीरपाल रालियावास, अजय रामपुरी, मनोज गोठड़ा, इंद्र जाटुसाना, कुलदीप यादव, अमित यादव, विकास कुमार व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed