फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth standing on the side of the road dies after being hit by a pickup

पिकअप की चपेट में आने से सड़क के किनारे खड़े युवक की मौत

Mon, 04 Oct 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth standing on the side of the road dies after being hit by a pickup
दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर साल्हावास कट के समीप सोमवार सुबह पिकअप की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन

जिला नूंह की तावडू तहसील के गांव हसनपुर निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसके मामा का लड़का अलवर जिले के कोटकासिम तहसील के गांव रानियावास निवासी 30 वर्षीय नितेश कुमार साथ आ रहे थे। वह किसी काम से उसके साथ गया हुआ था। वापसी में उसे रेवाड़ी छोड़ना था। जब दोनों एनएच-48 पर साल्हावास कट के समीप पहुंचे तो कुछ समय के लिए रुक गए। इस दौरान वह सड़क किनारे खड़ा हो गया। इसी दौरान आई एक पिकअप के चालक ने नितेश को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि उसको गंभीर चोट आई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed