फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth shot in enmity

Rewari News: रंजिश में युवक को मारी गोली

Wed, 14 Jun 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 14 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth shot in enmity
रेवाड़ी। छह माह पुराने विवाद में फैसला होने के बाद भी आरोपियों ने रविवार रात को एनएच 71 पर एक युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन इब्राहिमपुर निवासी सरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बुआ के गांव सोहना के निकट हरचंदपुर में अपने बच्चों के साथ रह रहा है। इब्राहिमपुर आने पर करीब 6 माह पूर्व उसकी दोस्त कृष्ण के साथ कहासुनी हो गई थी। बाद में दोनों के बीच राजनीमा हो गया, परंतु कृष्ण उससे रंजिश रखने लगा। कृष्ण ने सोमवार दोपहर उसके पास फोन किया। उसे गांव आने के लिए कहा। रंजिश भूलने की बात मानते हुए वह कृष्ण का फोन आते ही सोहना से एक कैंटर पकड़कर आ गया। वह एनएच-71 के के पास संगवाड़ी उतरा तो कृष्ण वहां पहले से खड़ा था। उतरने के बाद वह अपना मोबाइल चेक कर रहा था। इसी दौरान कृष्ण ने पिस्तौल निकालकर उस पर गोली चला दी। गोली उसके बाएं पैर की जांघ में लगी। वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ के दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed