फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth returning home from tuition was beaten, case

Rewari News: ट्यूशन से घर लौट रहे युवक को पीटा, केस

Wed, 11 Jan 2023 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Youth returning home from tuition was beaten, case
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर चार स्थित जिमखाना क्लब के पास ट्यूशन से घर लौट रहे युवक को बाइक सवार युवकों ने पिटाई कर दी। साथ ही उससे मोबाइल और रुपये छीनने की कोशिश की। पीड़ित ने मॉडल टाउन थाना में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बंजारवाड़ा निवासी साहिल छाबड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 2 जनवरी को ट्यूशन पढ़ने के बाद घर लौट रहा था। सेक्टर चार में जिमखाना क्लब के पास पहुंचा तो तीन बाइक पर पहुंचे बदमाशों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने साहिल से उसका मोबाइल और रुपये छीनने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। भीड़ एकत्रित होता देख बदमाश साहिल को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस को साहिल ने गुर्जरवाड़ा निवासी जुगनु राठी, विवेक गुर्जर, लकी गुर्जर व सेक्टर तीन निवासी चुन्नू राव के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed