फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth of the district won 159 medals in one year

Rewari News: एक साल में जिले के युवाओं ने जीते 159 मेडल

Thu, 11 Jan 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 11 Jan 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth of the district won 159 medals in one year
रेवाडी। हर वर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षा को युवाओं के बीच पहुंचाने का भी काम किया जाता है, ताकि उनके अंदर देशभक्ति की भावना को जागृत किया जा सके। वहीं वर्ष 2023 में जिले के युवाओं ने 159 मेडल जीते हैं।
विज्ञापन

युवा दिवस पर जिले के युवाओं से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि इस दिन हम सभी को युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका को समझने और समर्पित रहने का संकल्प लेना चाहिए। युवा समृद्धि और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक योगेश कुमार ने बताया कि सरकार ने 1984 में स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। इसके अगले साल यानी कि 1985 से देश में हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को हर युवा तक पहुंचाना है। स्वामी विवेकानंद की कही बातों का युवाओं पर गहरा प्रभाव देखने के लिए मिलता है। पश्चिमी दुनिया में स्वामी विवेकानंद ने हिंदू धर्म के पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


----------

युवा वह है जो देश का भविष्य बदलने की क्षमता रखता है। जिसके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता हो, लोगों को सही मार्ग पर लाने का काम करने वाला ही युवा कहलाता है। मेरे नौजवान साथियों, हमने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया, इसलिए हमारी बड़ी जिम्मेदारी उन सपनों को पूरा करने की है, जो आजादी के दीवानों ने देखे थे। -मोहित शर्मा, युवा
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------

युवा दिवस के अवसर पर हम सभी को युवाशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका को समझने और समर्पित रहने का संकल्प लेना चाहिए। युवा समृद्धि और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। हमें युवाओं को सतत प्रेरणा देना चाहिए ताकि वे अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समर्थ हों और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित हों। उन्हें आत्मनिर्भर, साहस और समर्थन का अहसास कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। -सौरभ सैनी, युवा।

--------------------

राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश के युवाओं को देश के प्रति प्रेरित करना है। वह एक समाज सुधारक के तौर पर जाने जाते थे। राष्ट्रीय युवा दिवस का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का प्रसार करना है, जिसके लिए उन्होंने काम किया। -विशाल राव, युवा।


--------------------------

राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को समर्पित है जो देश को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस दिन कई स्कूल और विश्वविद्यालयों में युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन होता है जो उनकी सोच को समाजसेवा की दिशा में बदलने का अवसर प्रदान करते हैं। युवा शक्ति देश की पहचान होती है, इसलिए राष्ट्रीय युवा दिवस हमें यह याद दिलाता है की युवा शक्ति को कैसे सकारात्मक दिशा में लगाया जा सकता है। ये एक महान दिन है। इस दिन सभी युवाओं के उत्साह को बढ़ावा दिया जाता है, ताकि वो समाज के हित में अपना योगदान दे सकें। -योगेश भारद्वाज, युवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed