फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth commits suicide in Bhandor, case against five including wife

Rewari News: भांडोर में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी सहित पांच पर केस

Tue, 29 Nov 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide in Bhandor, case against five including wife
रेवाड़ी। गांव भांडोर में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की जेब में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। युवक के पिता ने मृतक की पत्नी व उसके ससुराल के लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है। रामपुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भांडोर निवासी मनमोहन सिंह पिछले 7-8 दिन से अपनी पत्नी प्रीति व बच्चों के साथ अपनी ससुराल नूंह जिले के गांव खलीलपुर खेड़ा गया हुआ था। सोमवार को वह अपने गांव भांडोर आया था। परिजनों के अनुसार उसके बाद उसने घर में ही एक कमरे में लगे पंखे के हुक पर फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। उसका शव देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने शव को उतारा और जांच की तो उसके लोवर की जेब से एक सुुुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। मनमोहन के पिता राजकुमार ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में प्रीति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उनकी पुत्रवधू मनमोहन को परेशान कर रही थी। राजकुमार ने बताया कि मनमोहन की दो लड़कियां जाह्नवी (3) व अंशिका (1) हैं। राजकुमार का आरोप है कि प्रीति उसके बेटे को काफी परेशान करती थी। अपनी मर्जी से मायके चली जाती थी। मनमोहन उसे लेने जाता था तो उसके माता पिता धमका कर भगा देते थे। राजकुमार ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने में उसके ससुर, सास व पत्नी के अलावा 2 अन्य लोगों का हाथ है। रामपुरा थाने के जांचकर्ता एसआई लालचंद ने बताया कि मृतक की लोवर की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसमें पत्नी सहित ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की बात बताई गई है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed